फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BKU state president Chaduni presented videos and photos before the commission

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष चढूनी ने आयोग के समक्ष वीडियो और फोटो किए पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
BKU state president Chaduni presented videos and photos before the commission
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जज के सामने अपने ब्यान दर्ज करवाने जाते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। स?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में बुधवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दोबारा बयान दर्ज कराए। वह अपने वकील के साथ काछवा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे और आयोग के समक्ष टोल प्लाजा पर हुए लाठीचार्ज की वीडियो व फोटो सबूत के रूप में पेश किए।
वहीं लाठीचार्ज में घायल 27 किसानों के नामों की लिस्ट भी दी। वीडियो और फोटो एसडीएम आयुष सिन्हा द्वारा दिए गए विवादित बयान, पुलिस कर्मचारियों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ने व किसानों को लाठी मारकर घायल करने से संबंधित हैं। इसके अलावा तीन चिकित्सकों डॉ. नीरज, डॉ. कैलाश, डॉ. अमरीक के भी बयान दर्ज किए गए। जिन्होंने घटना के दिन घायल किसानों का मेडिकल किया था।
विज्ञापन

अब तक आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएन अग्रवाल के समक्ष 21 किसान और 5 डॉक्टरों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बुधवार को भी दो डॉक्टर डॉ. दिवाकर भटनागर व डॉ. आशीष के बयान दर्ज हुए। डॉ. निकिता भटनागर बीमार होने के कारण बयान दर्ज नहीं करा सकीं। वीरवार को भी डॉ. अंशुल सिंगला, डॉ. अमन पन्नू को बयान दर्ज कराने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन एसएन अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 6 किसानों को भी बुलाया गया है। जिनके पहले बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। अगले सप्ताह से प्रशासनिक अधिकारियों, डीसी, एसपी, तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। एसएन अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्होंने अतिरिक्त तीन महीने और बढ़ाने के लिए पत्र भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई है। 25 अक्तूबर को आयोग की ओर से किसानों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

29 नवंबर को करेंगे दिल्ली कूच
चढूनी ने कहा कि 29 नवंबर को दिल्ली कूच के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने चुनाव के लिए पंजाब में कोई जनसभा नहीं की है। मिशन पंजाब को लेकर सभाएं की गई हैं। वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जनसभा तो कोई भी कहीं भी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिंघु वार्डर पर धरना स्थल से बैठक छोड़कर नहीं गए थे, बल्कि बैठक पूरी करके ही गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed