फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJYM anger came on the speaker assembly

भाजयुमो को विधानसभा स्पीकर पर आया गुस्सा

Sun, 17 Nov 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 17 Nov 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJYM anger came on the speaker assembly
कैथल में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कुलदीप के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और भविष्य में ऐसी बयानबाजी न करने के लिए चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


वे रविवार को मन्नत पैलेस में आयोजित युवा मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां समझता है और कोई भी व्यक्ति यदि मां का अपमान करता है तो सभी को पता है कि अपमान करने वाले के साथ क्या किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी की आलोचना की बजाए उसकी नीतियों की आलोचना करते हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देश भर में लहर चल रही है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। जनता महंगाई, घोटालों और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जिस कारण अब भाजपा की ओर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकाल में 300 रुपये से भी कम कीमत का सिलेंडर आज 900 रुपये में भी सीमित मात्रा में मिल रहा है। इतना ही नहीं पैट्रोल, डीजल सहित कई वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में इतने बड़े घोटाले हुए हैं कि देश की 125 करोड़ की जनता में यदि यह रुपया बांट दिया जाता तो प्रत्येक व्यक्ति को 47 हजार रुपये प्राप्त होते। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देश को कितना नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को साथ जोड़ें।

कांग्रेस ने विकास नहीं विनाश किया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष अध्यक्ष राजपाल तंवर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय भारद्वाज, राममेहर सहारण सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की बजाए विनाश किया है। इसीलिए जनता अब भाजपा की ओर देख रही है। वक्ताओं ने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाएं।


ये लोग रहे मौजूद
सम्मेलन में पार्टी नेता संजीव राणा, धीरेंद्र क्योड़क, गुल्तान सिंह नैन, सतनारायण, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गोयल, देवराणा, महाबीर शर्मा, विनोद प्यौदा, संजू बात्ता, रमेश गोपेरा, सतीश सिरटा, वीरेंद्र छौत सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed