फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP winning candidate from Karnal Lok Sabha Manohar Lal Khattar said Government will definitely be formed

Karnal Lok Sabha: भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनोहर लाल ने कहा- सरकार जरूर बनेगी, कोई डर नहीं

Wed, 05 Jun 2024 05:18 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 05:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देश में सरकार बनाने की चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। इसलिए अन्य दलों का सहारा लेना पड़ेगा। इसके साथ इंडिया गठबंधन में बहुमत के आकंडों में पीछे रह गया है।

विज्ञापन
BJP winning candidate from Karnal Lok Sabha Manohar Lal Khattar said Government will definitely be formed
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि निश्चित सरकार बनेगी, कोई डर नहीं है। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत का मुख्य आधार जातीय समीकरण और मजबूत बूथ प्रबंधन रहा है। शहरी मतदाताओं ने भी एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया। इसके साथ-साथ मोदी फैक्टर का भी बड़ा असर यहां देखने को मिला।

विज्ञापन


विज्ञापन


पंजाबी, वैश्य और ब्राह्मण मतदाताओं को साधने में मनोहर लाल कामयाब रहे। हालांकि कांग्रेस ने भी पंजाबी प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा था लेकिन अनुभव की कमी, कमजोर संगठन और गुटबाजी कांग्रेस की हार का मुख्य कारण रही। इस चुनाव में मनोहर लाल ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने पूरे दमखम के साथ चुनाव भी लड़ा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में और कुछ खास बिरादरियों में उनके प्रति नाराजगी भी दिखी। जिसने उनके सामने कड़ी चुनौती पैदा की। इसकी जानकारी भाजपा को भी थी, यही कारण रहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अपने चुनावी कार्यक्रमों के दौरान कई बिरादरियों से जुड़े कार्यक्रम करके उन्हें साधने का प्रयास भी किया और इसी के आधार पर कुछ सांगठनिक बदलाव भी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed