फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP took to the streets road building

सड़क बनवाने सड़कों पर उतरे भाजपाई

Fri, 22 Nov 2013 11:43 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Nov 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP took to the streets road building
कुरुक्षेत्र की जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया और अंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेताओं के पुतले जलाए।
विज्ञापन


भाजपा के जिला अध्यक्ष धुमन सिंह एडवोकेट और अन्य पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता यहां अंबेडकर चौक पर लामबंद हुए और लंबे समय से सड़कों के बिगड़े हालतों को लेकर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे सड़कों की दुर्दशा को लेकर नगर परिषद एग्जीक्यूटिव आफिसर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो सड़कों की हालत में सुधार हुआ और न ही इस दिशा में कोई कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा, फूलचंद मुलाना और राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह की बयानबाजी से ऐसा प्रतीत होता है कि इन नेताओं ने चुनावों से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा विधानसभा स्पीकर होने के बावजूद एक आम कार्यकर्ताओं की तरह बयानबाजी कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र से तीन सांसद होने के बावजूद सड़कों की दशा दयनीय है। शहर की मुख्य सड़क अंबेडकर चौक से रेलवे रोड तक सड़क की हालत खस्ता है, जिसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत को लेकर कई बार ईओ को ज्ञापन दिया जा चुका है, मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मात्र घोषणा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। पिछले नौ सालों तक रोहतक को छोड़कर कहीं भी विकास नहीं हुआ। चुनाव नजदीक होने के चलते प्रदेश की जनता समझती है कि नवीन जिंदल चुनाव के बाद चार साल गायब रहे, लेकिन अब लोगों को लुभाने में लगे हुए हैं।

इस मौके पर उनके साथ युधिष्ठर बहल, रघुविंद्र सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, हैपी विर्क, भूपेंद्र राणा, पुनीत जसूजा, अमित रोहिला, सुमेर चौधरी, गोपाल, गुलाब दयालपुर, सुरेंद्र ईशाकपुर, जगन्नाथ हरियापुर, रोशन बेदी, राहुल राणा, कीर्ति धवन व अंग्रेज सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा को नहीं दिया श्रेय लेने का मौका
भाजपा की जिला इकाई ने शुक्रवार को सड़कों की हालत को लेकर प्रदर्शन के लिए तय किया था। विरोध प्रदर्शन में सेक्टर-17 के  सामने अंबेडकर चौक-रेलवे रोड के निर्माण की मांग थी। जब तक भाजपा की जिला इकाई इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करती, इससे पहले कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य की पत्नी थानेसर नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा ने इस सड़क के निर्माण का काम शुरू करा दिया। हालांकि भाजपा नेता बगले झांकने की स्थिति में जरूर आए, लेकिन उनका दावा था कि उन्होंने जनता की मांग उठाई थी, इस वजह से सड़क का निर्माण हुआ।

 
कई वर्ष से टूटी हुई थी सड़क
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को नगर परिषद थानेसर की अध्यक्ष उमा सुधा ने आनन-फानन में सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया, जबकि नगर का यह मुख्य मार्ग कितने साल से बेहाल था ये नगर की जनता भली प्रकार जानती है। नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा ने यह सड़क अब तक क्यों नहीं बनाई थी? इसका जवाब भी उसे नागरिकों को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed