Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP leader objects to proposal to seek permission for Bhandara

Karnal News: भंडारे के लिए अनुमति लेने के प्रस्ताव का विरोध, भाजपा नेता ने जताई आपत्ति

Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP leader objects to proposal to seek permission for Bhandara

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में लंगर या भंडारा करने के लिए नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य करने का भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रस्ताव गलत है। प्रतिदिन शहर में कहीं न कहीं लंगर की व्यवस्था होती है। इसके लिए हर बार नगर निगम से अनुमति लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे।
हाल ही में हुई नगर निगम सदन की बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया था जिसमें शहर में लंगर या भंडारा करने के लिए पहले नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। साथ ही साफ सफाई के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष नवीन भाटिया ने अपना विरोध जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। शहर में सफाई करना नगर निगम का काम है। प्रतिदिन शहर में कहीं न कहीं भंडारा या लंगर होता है। लंगर के बाद सफाई करना नगर निगम का काम है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से बात करेंगे। इसका कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

डीजे पर रोक लगाने का भी किया था विरोध
इससे पहले प्रशासन ने हनुमान स्वरूप शोभायात्रा में डीजे पर रोक लगा दी थी। इसका भी भाजपा नेता नवीन भाटिया ने विरोध किया था। इसके बाद प्रशासन ने अपने निर्णय को वापस ले लिया था। साथ ही सशर्त डीजे बजाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed