फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP Foundation Day will be celebrated at booth level

Karnal News: बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस

Sat, 05 Apr 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP Foundation Day will be celebrated at booth level
करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल इकाई की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम के साथ भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस बैठक में मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता के साथ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद एवं भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। ब्यूरोघरों पर लगाएंगे भाजपा का झंडा
विज्ञापन

जुंडला। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया। इसमें भाजपा के स्थापना दिवस को छह अप्रैल को मनाए जाने के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन


पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नरवाल ने बताया कि जुंडला मंडल में भी भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन हर बूथ के 10 घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष यादविंद्र आहूजा, भाजपा नेत्री प्रवीन कुमारी, सतपाल जैन, राहुल बीड माजरा, सलिंद्र, सुभाष, सुशील कुमार, प्रेम कांबोज, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed