{"_id":"6922153c5b8874fc850ecaf8","slug":"bjp-fights-elections-using-tactics-rahul-gandhi-had-already-warned-shailja-karnal-news-c-18-knl1018-786334-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हथकंडे अपनाकर लड़ती है चुनाव, राहुल गांधी ने पहले ही दी थी चेतावनी : शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हथकंडे अपनाकर लड़ती है चुनाव, राहुल गांधी ने पहले ही दी थी चेतावनी : शैलजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा शनिवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के निवास स्थान पर पहुंची। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में महागठबंधन की हार पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले भी चेतावनी दी थी। भाजपा जिस तरह से चुनाव लड़ती है और जिस तरह के हथकंडे भाजपा अपनाती है, यह सभी को पता है। वोट चोरी सामने आने के बाद हमने अभियान भी छेड़ा हुआ है और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं तो उन्हें कोई सौगात भी हरियाणा को देनी चाहिए और वह सौगात सिर्फ कागज पर न हो। अब हम सो कॉल्ड पुरानी सीएम सिटी में खड़े है। अब यहां पर बताओ कौन सी स्मार्टनेस आई? पीएम आ रहे हैं तो मजदूर, किसान, व्यापारी वर्ग व अन्य पर चर्चा होगी और हम उम्मीद करते हैं कि पीएम कोई सौगात देकर जाए।
बदमाशों और अपराध पर और गंभीरता की जरूरत
हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि बदमाशों और अपराध पर सख्ती की जरूरत है। विदेश में बैठे बदमाशों को डिपोर्ट भी किया गया है लेकिन हरियाणा में बहुत बड़ा जाल फैला हुआ है और यह बात मैंने पहले भी कही है और मीडिया के सामने भी बाते रखी गई है कि ड्रग्स माफिया और अपराधी हावी हैं, इसको प्रशासन को गंभीरता और सख्ती से लेना चाहिए। प्रशासन वही करता है, जो शासन चााहता है।