फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP district president Bhagwandas Kabirpanthi

भगवानदास कबीरपंथी बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Thu, 31 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 31 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP district president Bhagwandas Kabirpanthi

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नीलोखेड़ी के विधायक कबीरपंथी चुन लिए गए हैं। अशोक सुखीजा के स्थान पर कबीरपंथी यह पद संभालेंगे। सेक्टर-14 में हुई भाजपा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उधर, बता दें कि अमर उजाला ने पहले से ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि नीलोखेड़ी के विधायक जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार हैं।

विज्ञापन


बुधवार शाम को तीन बजे सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक तौर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मंनचंदा रहे व चुनाव अधिकारी के तौर पर रामेशवर चौहान मौजूद रहे। करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद सर्वसम्मति से कबीरपंथी के नाम पर मुहर लगा दी गई। बैठक में प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश कथूरिया ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन


तीन विधायक रहे मौजूद
बैठक में इंद्री से विधायक कर्णदेव कांबोज, घरौडा से विधायक हरविंद्र कल्याण व नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी मौजूद रहे। इसके अलावा, पूर्व मंत्री आईडी स्वामी, शशीपाल मेहता, अशोक सुखिजा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, अशोक भंडारी, रमेश कश्यप, जगदेव पाढ़ा, योगेंद्र राणा समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखिजा को भी एडजस्ट करने की तैयारियां
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा को भी सरकार में एडजस्ट करने की अटकलें चल रही हैं। बता दें कि सुखिजा के कार्यकाल के समय ही जिले की पांचों सीटों पर भाजपा के विधायक चुने गए। वहीं सुखिजा को संगठन के तौर पर भी सफल जिलाध्यक्ष माना जाता है। ऐसे में सुखिजा को प्रदेश भाजपा में संगठन के तौर या फिर सरकार में कहीं पर एडजस्ट करने की अटकलें चल रही हैं।


2015 करनाल के लिए रहा खास
वर्ष 2015 राजनीतिक रूप से करनाल के लिए खास रहा। करनाल जिले की पांचों लोकसभा के विधायक प्रदेश सरकार में अच्छे ओहदों पर विराजमान हुए। सबसे पहले इंद्री के विधायक कर्णदेव कांबोज को स्वतंत्र मंत्री का दर्जा मिला। वहीं बाद में असंध से विधायक बख्शीश सिंह को सीपीएस बनाया गया। पिछले दिनों घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण को हैफेड का चेयरमैन चुना गया। वहीं बुधवार को नीलोखेड़ी के विधायक को जिलाध्यक्ष बनाकर एक तरह से उन्हें एडजस्ट ही किया गया है। बता दें कि खुद सीएम करनाल से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed