{"_id":"689e48fe39db7725320fd571","slug":"birthday-celebration-of-nandlal-dahi-handi-cake-decorated-with-flute-and-peacock-feather-karnal-news-c-18-knl1008-715222-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नंदलाल का जन्मोत्सव.... दही हांडी, बांसुरी और मोरपंख से सजाए केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नंदलाल का जन्मोत्सव.... दही हांडी, बांसुरी और मोरपंख से सजाए केक
विज्ञापन
160....हांडी वाला ड्राई फ्रुट और वफ्रुट से तैयार। संवाद
विज्ञापन
करनाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार और घरों में तैयारियों का रंग चढ़ गया है। इस बार नंदलाल के जन्मोत्सव पर परंपरागत माखन और पेडे के साथ-साथ आधुनिक हांडी स्टाइल केक और सूखे मेवे का भोग लगाया जाएगा। घरों में महिलाएं शुद्धता के साथ माखन और पेडे को एक हफ्ता पहले ही बनाकर तैयार कर रहीं हैं। इसके अलावा केक ऑर्डर पर हांडी, बांसुरी, मोरपंख और कान्हा स्टाइल में थीम केक बनाने शुरू हो चुके हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस बार लोग केक, भोग और ड्राईफ्रूट की खरीदारी जोरों पर है। कर्ण बाजार में चाहे वह बेकरी हो यह ड्राईफ्रूट की दुकान सभी पर ग्राहकों की ओर से कान्हा के लिए खरीदारी की जा रही है। एडवांस में केक के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर लोग हांडी स्टाइल और मोरपंख स्टाइल केक पसंद कर रहे हैं जिसमें केक का आकार मटकी की तरह होता है और ऊपर की ओर माखन निकलता हुआ दिखाया जाता है। इसके अलावा बाल गोपाल थीम, माखन चोर थीम, मटकी फोड़ थी और बांसुरी बजाते हुए नंदलाल थीम पर केक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नंदलाल के जन्म पर पंजीरी और ड्राईफ्रूट का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ऐसे में बाजार में ड्राईफ्रूट की मांग बढ़ी है। दुकानदार साहिल चावला ने बताया कि वह 40 साल से गुड़मंडी में किराने की दुकान कर रहे हैं। इस बार त्योहार पर सूखे मेवे के दाम अधिक नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन
बाजार में केक के दाम (रुपये में)
हांडी स्टाइल केक 400-1200
बाल गोपाल थीम केक 500-1500
माखन चोर थीम 400-1200
मटकी फोड़ थीम 350-1500
मोरपंख थीम 350-1200
बांसुरी थीम केक 400-1500
पाइनएप्पल फ्लेवर 300
चॉकलेट फ्लेवर 350
न्यूट्रिला फ्लेवर 450
ब्लू बैरी फ्लेवर 450
गुलाब जामुन, बादाम फ्लेवर 450
सुखे मेवे के दाम
पिस्ता 1800 रुपये किलो
अखरोट गिरी 1300 रुपये किलो
बादाम 750 रुपये किलो
किशमिश 500 रुपये किलो
काजू 940 रुपये किलो
वर्जन
फोटो-152
माखन चोर और हांडी स्टाइल के केक तैयार
होम मेड केक बनाने वाली प्रेम नगर निवासी अमृत दत्ता ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर ग्राहकों की ओर से केक बनाने के ऑर्डर एक हफ्ता पहले आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लोग थीम बेस्ड केक अधिक पसंद करते हैं जिस कारण माखन चोर, मोरपंख और मटकी स्टाइल केक के आर्डर सबसे अधिक आ रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहक अपनी पसंद के चित्र भेजते है जिसमें उनकी पसंद के केक भी तैयार किए जाते हैं। इनमें पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच फ्लेवर के केक के दाम 300 रुपये और चॉकलेट वाले केक 350 रुपये में तैयार किए जाते हैं।
फोटो-153
झूले और बांसुरी स्टाइल के केक भी बनेंगे
दुकानदार प्रतीत छाबरा ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी दुकान पर जन्माष्टमी थीम पर विभिन्न प्रकार के केक तैयार कर के रख लेते हैं। इसमें जिस तरह के केक ग्राहकों को पसंद आते हैं वह अपने अनुसार खरीदते हैं। ऐसे में इस बार ग्राहकों की ओर मोरपंख, कान्हा की बांसुरी और हांडी स्टाइल केक के ऑर्डर सबसे अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि केक के सामान्य दाम 400 से शुरू होकर 600 रुपये तक है।
महिलाओं ने घर पर बनाया नंदलाल का भोग
फोटो-154
संतोष देवी ने बताती हैं कि वह हमेशा से कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान को भोग लगाने के लिए अपने घर पर ही शुद्धता को ध्यान में रखते हुए पेडे़ और माखन बनाती हैं। इस बार भी उन्होंने एक हफ्ता पहले ही माखन के लिए कच्ची सामग्री तैयार करके रख ली है और दो दिन पहले ही पेड़े तैयार कर के रख दिए है जिसमें घर पर ही पहले दूध से शुद्ध मावा और खोया निकाला और सूखे मेवे मिलाकर ताजे पेड़े तैयार किए।
फोटो-155
-कविता शर्मा ने बताया कि भगवान का भोग घर पर ही बनाने में मन को शांति मिलती है। बाजार के पेड़ों में शुद्धता नहीं मिलती। इसलिए अपने घर पर खोये को घंटों पकाकर पेड़े बनाते हैं जिसमें इलायची और सूखे मेवे डालकर बनाया जाता है। इसके साथ ही पूरा परिवार मिलकर भोग को तैयार करता है। कविता ने बताया कि वह जन्मोत्सव के दो दिन पहले ही माखन और पेड़े बनाने की तैयारी शुरू कर देती है।