{"_id":"006f8ad86b352857244cdb60bedfe406","slug":"birth-250","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया
कैथल
Updated Fri, 07 Feb 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य अस्पताल में एक महिला ने वीरवार सुबह एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। सामान्य डिलीवरी करवाकर जहां अस्पताल ने कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं एक साथ ही दो बेटियों और एक बेटे की किलकारी गूंजने से दीवाल निवासी सीमा के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई।
नर्सिंग होम संचालक डॉ. किरण आर्य ने बताया कि गांव दीवाल निवासी सीमा बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में दाखिल हुई थीं। वीरवार सुबह सामान्य तरीके से डिलीवरी करवाई जिसमें सीमा ने 9:50 बजे दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। तीनों ही बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
उन्हाेंने बताया कि उनके अस्पताल में इस प्रकार का दूसरा ऐसा केस आया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष जून में एक महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया था। वह डिलीवरी भी सामान्य तरीके से हुई थी। उधर महिला के पति कश्मीर सिंह ने कहा कि यह उनके लिए खुशी का अवसर है। पहले वह एक बेटी के पिता हैं। अब दो बेटियों व एक बेटा और घर में आने से सभी खुश हैं।