{"_id":"610c4fea8ebc3eba334b2dea","slug":"bike-riders-robbery-one-lakh-rupees-from-restaurant-operator-karnal-news-knl78998867","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट संचालक से बाइक सवारों ने एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट संचालक से बाइक सवारों ने एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। असंध के आ चक पिज्जा (चाइनीज फूड) रेस्टोरेंट संचालक से बाइक सवार चार बदमाशों ने रात को रास्ते में रोककर हथियारों के बल पर एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई। तीन दिन बाद पुलिस को उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस वारदात में छीन लेने की धारा में मामला दर्ज किया है।
जींद जिले के मलिकपुर गांव निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसने सिंगला वाली गली असंध में आ-चक पीजा का रेस्टोरेंट खोल रखा है। वह अपने गांव से रोजाना यहां आता-जाता है। घर पर पैसे की जरूरत थी, इसके लिए 2 अगस्त की दोपहर को उसने अपनी फर्म के खाते से एक लाख रुपये निकलवा रखे थे। रात्रि करीब 8 बजे वह रुपये थैले में रखकर अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव के लिए चला तो थोड़ा आगे निकलते ही एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल पर आए 4 हथियारबंद लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इनमें एक के पास तलवार, एक पास डंडा व अन्य के पास हथियार थे। इन्हीं हथियारों के बल पर उससे रुपये वाला थैला लूट लिया और भाग निकले। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा लेकिन इतना भयभीत हो गया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने थाने भी नहीं आया। लेकिन वीरवार को उसने असंध थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना को गलत इरादे से रास्ता रोकने व किसी वस्तु को छीन लेने की धारा में दर्ज किया है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि घटना तीन दिन पहले रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।