फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riders ran away after snatching a bag full of one and a half lakh rupees

डेढ़ लाख रुपये से भरा झोला छीन फायर करके भागे बाइक सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away after snatching a bag full of one and a half lakh rupees
करनाल। बरसत गांव से डेयरी बंद कर साथी के संग अपने गांव देवीपुर लौट रहे डेयरी संचालक का डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया। घटना वीरवार रात करीब नौ बजे हुई। जब उन्होंने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने फायर कर दिया। इसमें डेयरी संचालक व साथी बाल-बाल बच गए। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरौंडा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी हरिंद्र चौहान की बरसत गांव में वीटा मिल्क के नाम से दूध की डेयरी है। वह हर रोज डेयरी बंद करके रात आठ-नौ बजे के आसपास बाइक से घर लौटते हैं। हरिंद्र चौहान ने बताया कि वह वीरवार को भी करीब नौ बजे अपने गांव के ही रणदीप के साथ बरसत से लौट रहा था। जब वह यमुना पुल के निकट मंगलगढ़ी पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आ गए। उन्होंने झपट्टा मारकर हरिंद्र के हाथ से काला झोला छीन लिया।
विज्ञापन

उसमें 1.50 लाख रुपये थे। रणदीप ने लुटेरों के पीछे अपनी बाइक भगाई लेकिन जब वे लुटेरों के पास पहुंचे तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। इसमें वे दोनों बाल-बाल बच गए। इसी बीच दोनों बदमाश मुंडोखेड़ी गांव की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed