{"_id":"ad606d63700fad248c04cf86a09c6402","slug":"bike-riders-crushed-by-tanker-the-villagers-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर बुटाना गांव के समीप तेल के टैंकर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने बुटाना गांव को जीटी रोड से रास्ता न मिलने के विरोध में जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। बाद में थाना बुटाना प्रभारी राजबीर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाम चार बजे के करीब बुटाना निवासी पूर्ण चंद (55) नीलोखेड़ी के रिजोर्ट में शादी की पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक से वापस बुटाना गांव जा रहा था। जीटी रोड पर उसकी बाइक एक तेल टैंक की चपेट में आ गई। इससे पूर्ण चंद की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण पूर्ण चंद की मौत की सूचना मिलने पर जीटी रोड पर एकत्रित हो गए और सब-वे की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि नीलोखेड़ी से बुटाना जाने का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
बुटाना गांव के लोगों को गलत दिशा से गांव जाना पड़ता है और अक्सर सड़क दुघर्टनाएं होती हैं। पिछले दिनों एक ही दिन में तीन दुघर्टनाएं हो चुकी हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर जाम रखा। बुटाना थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उधर, जाम के कारण काफी संख्या में वाहन फंस गए।
विज्ञापन