{"_id":"66fb4a3a43a91628b90fcf54","slug":"bike-rider-scuffles-with-police-station-in-charge-and-home-guard-karnal-news-c-18-knl1008-488165-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: थाना प्रभारी व होमगार्ड के साथ बाइक सवार ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: थाना प्रभारी व होमगार्ड के साथ बाइक सवार ने की हाथापाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्री में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार द्वारा थाना प्रभारी व होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई व गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में होमगार्ड के जवान राजकुमार ने बताया कि वह सात सितंबर को नाकाबंदी पर था। इस दौरान एक बुलेट बाइक चालक आया। जिसका नाम गुरविंद्र निवासी गढ़ी गुजरान है। उसने बैरिकेड के सामने बाइक खड़ी की और पटाखे मारे। रोका तो गाली गलौज और हाथापाई की। इस दौरान इंद्री थाना प्रभारी श्रीभगवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी उस व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने थाना प्रभारी के साथ भी बहस और हाथापाई की।