{"_id":"69b1c2871e02f407680ae592","slug":"bike-rider-dies-in-highway-accident-wife-and-daughter-critical-karnal-news-c-18-knl1018-862837-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईव पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईव पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर
Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आईटीआई चौक के पास बुधवार की शाम करीब 6 बजे हादसे में रायपुर जट्टान निवासी सोमवीर की मौत हो गई। तीन साल की बेटी एंजल और पत्नी मिनाक्षी गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। सोमवीर 20 मिनट से अधिक देर तक तड़पता रहा। एंबुलेंस जल्दी पहुंचती और उपचार मिलता तो उसकी जिंदगी बचने की संभावना थी। डायल 112 की गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सोमवीर बुधवार को बाइक पर अपनी पत्नी मिनाक्षी और तीन वर्षीय बेटी एंजल के साथ पीपली जा रहे थे। वहां से सुबह उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में दवाई लेने के लिए जाना था। आईटीआई चौक से पहले पिकअप की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के एक घंटे बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। सोमवारी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया।
मॉडल टाउन पुलिस चौकी से पहुंचे जांच अधिकारी रणजीत ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह पहुंचाया गया। इससे पहले डायल 112 की गाड़ी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पिकअप चालक की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।