फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider death by car collision

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
करनाल। असंध रोड 152-डी से कुछ दूर एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पोपड़ा निवासी जितेंद्र कुमार ने असंध थाना पुलिस को बताया कि 29 मार्च की शाम वह गंगटेहड़ी बस स्टैंड पर मौजूद था। उसी दौरान जसवंत ने उसे सूचना दी कि वह अपनी गाड़ी में असंध से आ रहा था। उसके आगे उसका भाई कृष्ण अपनी बाइक पर सवार होकर असंध की तरफ जा रहा था। जब वह और कृष्ण 152-डी से थोड़ा पीछे पहुंचे तो जींद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसका भाई बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। गाड़ी का चालक टक्कर मारने के बाद नीचे उतरा और उसकी हालत देखकर फरार हो गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो कृष्ण नहीं मिला। किसी राहगीर ने उसे उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed