{"_id":"68fe7894ffb3c3ee5602c6ee","slug":"bike-mechanic-stabbed-to-death-while-eating-at-a-dhaba-karnal-news-c-18-knl1008-766665-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाबे पर खाना खाने गए बाइक मैकेनिक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाबे पर खाना खाने गए बाइक मैकेनिक की चाकू से गोदकर हत्या
Mon, 27 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित घरौंडा के राजेंद्र ढाबे के पास शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक मैकेनिक भोला कॉलोनी निवासी नरेंद्र (24) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह दो दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद तीन युवकों से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया और उनमें से एक ने युवक के पेट और छाती पर चाकू से चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को करनाल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक पर सवार होकर पानीपत की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। झगड़ा किस बात पर हुआ पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
मृतक नरेंद्र मूल रूप से लालपुरा गांव का निवासी था और फिलहाल परिवार के साथ घरौंडा की भोला कॉलोनी में रहता था। मृतक के पिता वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक होटल में चौकीदार का काम करते हैं और उनकी ड्यूटी रात को रहती है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। छोटा बेटा नरेंद्र कई वर्षों से अरविंद मिस्त्री की मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर काम करता था। वेदपाल ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे नरेंद्र ने घर पर कहा था कि वह कुछ देर में लौट आएगा। रात करीब बारह बजे बड़े बेटे अंकित का फोन आया कि नरेंद्र को किसी ने चाकू मार दिया है और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पहले अन्य ढाबे पर पी थी शराब
घरौंडा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, नरेंद्र अपने दोस्त शिवम और रोबिन उर्फ बंटी के साथ पहले किसी ढाबे पर शराब पी रहा था। इसके बाद तीनों बाइक से राजेंद्र ढाबे पर खाना खाने पहुंचे तो पास में ही पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोपियों ने नरेंद्र की बाइक को रुकवाया। इसके बाद किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस हमले में शिवम और रोबिन को भी चोटें आईं, उन्होंने खेत में भाग कर जान बचाई। जबकि चाकू पर चाकू से चार वार किए गए।
परिवार में गम का माहौल
नरेंद्र की हत्या से परिजन सदमे में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वेदपाल ने बताया कि उन्हें अपने बेटे से बड़ी उम्मीदें थीं। रात को उन्होंने नरेंद्र को बाहर जाने से रोक दिया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
वारदात के बाद हमलावर युवक बाइक से पानीपत की ओर भाग गए। हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विपिन कुमार, जांच अधिकारी घरौंडा थाना