फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi in Karnal of Haryana

Bharat Jodo Yatra: करनाल में राहुल गांधी ने किसानों-खिलाड़ियों को साधा, रविवार को पहुंचेंगे धर्मनगरी

Sat, 07 Jan 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 09:18 PM IST
सार

राहुल गांधी करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसान नेताओं से मिले। बॉक्सर विजेंद्र समेत अन्य खिलाड़ी भी साथ रहे। कांबोपुरा में कबड्डी मैच देखा। शहर में नमस्ते चौक से एनडीआरआई चौक तक पैदल यात्रा की।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi in Karnal of Haryana
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हरियाणा के करनाल में किसानों और खिलाड़ियों को साध गए। अपने तय कार्यक्रम के चलते उन्होंने यहां किसानों और खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सवा दो घंटे देरी से शुरू हुई करीब 31 किलोमीटर की यात्रा में राहुल गांधी का कई जगह स्वागत हुआ। राहुल ने इस यात्रा के दौरान कांबोपुरा गांव में थोड़ी देर कबड्डी मैच भी देखा। इसमें हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। राहुल के साथ बॉक्सर विजेंद्र सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी यात्रा में भाग लिया।

विज्ञापन


गांव कोहंड से शुरू हुई यात्रा शाम करीब पांच बजे शहर में प्रवेश हुई और साढ़े छह बजे आतिशबाजी के साथ एनडीआरआई चौक पर संपन्न हुई। इस यात्रा के बीच राहुल गांधी ने घरौंडा गांव बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें टॉफियां बांटी। यह बच्चे राहुल के स्वागत के लिए खड़े थे।
विज्ञापन


बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए राहुल आगे गांव बसताड़ा की ओर बढ़ गए। यहां राहुल ने भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के किसान नेताओं जगदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह जब्बर, सुख काला, जोशपाल सिंह, बक्खा सिंह, सेवा सिंह व हैप्पी सिंह इत्यादि से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके साथ है। किसानों ने राहुल को सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। किसान नेता योगेंद्र यादव भी बसताड़ा टोल पर पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi in Karnal of Haryana
करनाल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद

उसके बाद राहुल ने बसताड़ा गांव के पास एक ढाबे पर नाश्ता किया। यहां राहुल कॉफी के साथ सैंडविच, कुलचा और केस का स्वाद भी चखा। उनके साथ यहां कांग्रेसी नेता भी शामिल थे, जिन्होंने नाश्ते पर यात्रा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उसके बाद राहुल कबड्डी मैच देखने कांबोपुरा पहुंच गए। वहां से निपटने के बाद राहुल की यात्रा शाम को शहर में पहुंची। यात्रा के बाद राहुल गांधी शहर के आउटर में हाईवे के पास बनाए गए शामियाने में रुके, जहां उनका विशेष वाहन मौजूद रहा। यहीं से राहुल रविवार को कुरुक्षेत्र के लिए कूच करेंगे।

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi in Karnal of Haryana
सिग्नस अस्पताल में भर्ती किरण चौधरी। - फोटो : संवाद

किरण चौधरी हुईं घायल, हुड्डा को लगा धक्का
सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर राहुल कोहंड पहुंचे। वे अपनी कार से उतरकर सीधे जॉगिंग करते हुए यात्रा की शुरुआत करने लगे। वहां उनके स्वागत के लिए खड़े कांग्रेसी नेता भी इस दौरान तेजी से दौड़ने लगे। राहुल की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते वहां तेजी से चलने के चक्कर में धक्कामुक्की हो गई और इस दौरान पूर्व मंत्री किरण चौधरी गिर गईं। किरण को तुरंत शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें दाहिने घुटने में चोट लगी थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे किरण को छुट्टी दे दी गई। उनसे मिलने अस्पताल में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी पहुंचे थे। इसी भगदड़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी धक्का लगा मगर वे संभल गए।

कुत्ता लूना रहा चर्चा का केंद्र
यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ उनका कुत्ता लूना भी था। राहुल उसे लेकर भी कुछ देर तक यात्रा में चले। कई बार लूना रुका तो उसे पुचकार कर यात्रा में बढ़ने के लिए मनाया भी गया। इस दौरान राहुल हलके मूड में नजर आए। उधर, राहुल की बहन प्रियंका वाड्रा ने भी इस पर लूना और राहुल गांधी की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैंने देखा है कि लूना किडनैप हो चुका है।’

किसान बोले- किसी ने साथ न दिया तो हमारे पास सड़क का रास्ता
राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपने के बाद किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने आज औपचारिक रूप से सीधे राहुल गांधी को मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस उनकी मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। वे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। किसी ने यदि उनका साथ नहीं दिया तो उनके पास सड़क का रास्ता तो है ही, मगर वे चाहते हैं कि राजनेता उनकी आवाज सड़क से सदन तक पहुंचाएं।

किसानों ने राहुल के सामने रखी ये मांगें

  •  एमएसपी गांरटी कानून पूरे देश में लागू किया जाए।
  •  स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके उसी के अनुसार फसलों का एमएसपी तय किया जाए।
  •  संपूर्ण कर्ज माफी देकर किसानों को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जाए।
  •  वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा जो बिजली अधिनियम कानून लेकर आया गया है उसको निरस्त किया जाए।
  •  भूमि अधिग्रहण के लिए एक नया कानून बनाया जाए। जिससे किसानों से उनकी सहमति लेकर उचित मूल्य दिया जाए।
  •  फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को गांव स्तर पर विकसित किया जाए। जिससे किसानों को अपनी फसलों का अच्छा मूल्य मिले और रोजगार के अवसर गांव स्तर तक पैदा हो सकें।
  •  कृषि में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, डीजल, कृषि उपकरणों व अन्य कृषि सामग्री को टैक्स फ्री करके किसानों को राहत दी जाए।
  •  इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से संसद से सड़क के माध्यम से उठाएं।


धर्मनगरी पहुंचेंगे राहुल गांधी
रविवार को राहुल गांधी दोपहर को करीब तीन बजे नेशनल हाईवे से गांव झिरबड़ी पहुंचेंगे, जहां से जिला की सीमा में यात्रा शुरू होगी। इसके बाद नेशनल हाईवे पर ही उमरी चौक, पिपली चौक पर गीता द्वार पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधे करीब साढ़े पांच बजे पुराना बस अड्डा पहुंचेंगे। यहां से कार के जरिए ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचेंगे, जहां वे ब्रह्मसरोवर आरती में भाग लेंगे। यहां करीब 20 मिनट का कार्यक्रम होगा, जिसके बाद वे नेशनल हाईवे पर स्थित गांव प्रतापगढ़ पहुंचेंगे और वहीं पर पूर्व सांसद नवीन जिंदल के फार्म पर कंटेनर में ही रात्री विश्राम करेंगे। राहुल गांधी व यात्रा का स्वागत पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed