फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bharat from Karnal died in road accident in America, family members visited last through video calling

Haryana: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के भारत की मौत, परिजनों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए किए अंतिम दर्शन

Wed, 25 Oct 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Oct 2023 01:42 PM IST
सार

परिजनों ने अमेरिका से शव को वतन लाने के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार भी लगाई। मगर कोई उम्मीद की आस नहीं दिखाई दी। उधर, परिजनों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए परिजनों ने अपने इकलौते बेटे के अंतिम दर्शन किए। घर पर दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी।

विज्ञापन
Bharat from Karnal died in road accident in America, family members visited last through video calling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेटे के लिए मां-बाप ने ढेरों सपने देखे थे, कि वतन आएगा तो उसका जोरशोर के साथ स्वागत करेंगे। मगर यह सभी तैयारियां इकलौते बेटे की मौत के साथ धरी रह गई। अमेरिका में 17 अक्तूबर को हुई सड़क दुर्घटना में हुई करनाल के गांव नरुखेड़ी निवासी युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उन्होंने पैतृक गांव बेटे के शव को लाने के लिए बहुत संघर्ष किया, मगर वह सफल नहीं हो पाए। अमेरिका के न्यू जर्सी सिटी में ही इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक ताउ के बेटे राजेश ने भारत को मुखआग्नी दी।

विज्ञापन


पिछले कई दिन पहले भारत नरवाल को अमेरिका में दुघटना हो गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, मगर उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिवार को मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अमेरिका से शव को वतन लाने के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार भी लगाई। मगर कोई उम्मीद की आस नहीं दिखाई दी। उधर, परिजनों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए परिजनों ने अपने इकलौते बेटे के अंतिम दर्शन किए। घर पर दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। इस पल गांव में सभी की आंख भर आई। हर किसी आंखों से आंसू छलक रहे थे। अंतिम संस्कार के बाद अब परिजनो का सपना है कि बेटे की अस्थियों को भारत लाया जा सके। इसके लिए वह पुलिस-प्रशासन से भी मदद की गुहार लगा रहे है। ताकि अस्थियों का गंगा प्रवाह कर सके।
विज्ञापन


मंत्रोच्चारण के साथ हुआ युवक का अंतिम संस्कार
बता दें कि अमेरिका इंडिया से करीब 12 घंटे पीछे है। जब अमेरिका की न्यू जर्सी सिटी के फ्रैंकलिन मेमोरियल पार्क 1800 RT, 27 नॉर्थ बर्न्सविक N, में भारत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उस समय इंडिया में रात के साढ़े 9 बजे थे। भारत का अंतिम संस्कार अमेरिका में पूरे मंत्रों उच्चारण और हिन्दू धर्म के रीति रिवाज़ के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed