{"_id":"6727b81b5d30fd32a10ac43e","slug":"bhaiya-dooj-sisters-did-tilak-and-brother-gave-gift-karnal-news-c-18-knl1008-511649-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज : बहनों ने किया तिलक और भाई ने दिया उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज : बहनों ने किया तिलक और भाई ने दिया उपहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस बार भैयादूज पर तिलक के लिए थे तीन शुभ मुहूर्त, इन्हीं मुहूर्त पर किया तिलक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बहनें तिलक लगाने खुद भाई के घर पहुंचीं, वहीं कुछ जगहों पर भाई खुद बहनों के पास कपड़े व मिठाई लेकर पहुंचे और तिलक कराया। बहनों ने भाइयों को मिठाइयां खिलाकर माथे पर तिलक करके भैया दूज की रस्म अदा की, वहीं बदले में भाइयों ने बहनों को रुपये व उपहार आदि देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। बहनों ने भाइयों को लंबी आयु का आशीर्वाद भी दिया।
इस बार भाईदूज पर तिलक के लिए तीन शुभ मुहूर्त थे, ज्यादातर बहनों ने इन्हीं तीन समय पर ही भाई को तिलक किया। ज्योतिषों के अनुसार, सबसे पहला मुहूर्त सुबह के समय था, इसके बाद दोपहर से पहले एक मुहूर्त था। इस समय पर अधिकतर बहनों ने तिलक किया। इसके अलावा शाम के समय में भी एक मुहूर्त रहा।
मिठाई की दुकानों पर लगे टोकन
रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर शहर की मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। भीड़ होने पर लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए मिष्ठान की दुकानों पर टोकन सिस्टम भी लगाया गया। जहां लोगों ने व्यवस्था के अनुसार अपनी बारी आने पर मिठाई खरीदी। इसके अलावा चॉकलेट सहित खाने की सामग्री का अन्य सामान भी स्टॉलों पर खरीदा।
विज्ञापन
गिफ्ट पैक और मिठाइयां खूब बिकीं
भैया दूज पर ज्वेलरी, गिफ्ट व कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। महिलाएं जहां अपने लिए सामान खरीदती नजर आईं, वहीं पुरुष भी बहनों को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करते दिखाई दिए। बेकरी और मिष्ठान भंडारों पर भी काफी भीड़ रही।
त्योहार पर सार्वजनिक वाहनों में भीड़ की स्थिति को देखते हुए लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया। सार्वजनिक वाहनों में लोग खिड़कियों पर लटके दिखे। जीटी रोड, कैथल रोड, असंध रोड, इंद्री रोड, मेरठ रोड व काछवा रोड सहित कई मार्गों पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा वाहन दौड़ते दिखाई दिए। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर भी काफी भीड़ रही। कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्थित किया।