फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Better idea will change life, meet the President and earn lifelong income

Karnal News: बेहतर आइडिया बदलेगा जिंदगी, राष्ट्रपति से मुलाकात और होगी आजीवन कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Better idea will change life, meet the President and earn lifelong income
- इंस्पायर अवार्ड के पंजीकरण शुरू, 15 सितंबर तक करें करना होगा आवेदन, बेहतरीन आइडिया का मॉडल बनाने के लिए एक लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विद्यार्थियों ने बेहतरीन आइडिया से कुछ नया कर दिखाया तो पहले राष्ट्रपति से मुलाकात का मौका मिलेगा। इसके बाद आइडिया पेटेंट होने के बाद इस पर जो भी कंपनी कार्य करेगी, उससे आजीवन कमाई भी हो सकेगी। विद्यार्थियों को यह अवसर इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। योजना में राजकीय व निजी स्कूलों के कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे एक विद्यालय से पांच आइडिया ही इंस्पायर पोर्टल पर अपलोड किए जा सकते हैं। आइडिया पोर्टल पर विद्यालय की आईडी से ही डाला जा सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से भी स्कूलों को इस योजना से संबंधित विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में हर स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया चयनित कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होने पर एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। देशभर में टॉप-60 में आइडिया चयनित होने पर राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा। 10-10 हजार की राशि कुल एक लाख विद्यार्थियों को दी जाती है। करनाल जिले के विद्यार्थी कई बार टॉप-200 तक पहुंच चुके हैं। गत वर्ष भी हरियाणा से छह विद्यार्थी टॉप-200 में जगह बना पाए थे।
20 जुलाई तक स्कूल करेंगे आइडिया का चयन
सभी विद्यालय 20 जुलाई तक विद्यालय स्तर पर आइडिया प्रतियोगिता करवाएंगे। प्रत्येक विद्यालय पर आइडिया बॉक्स स्थापित करेंगे। विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्राध्यापक, अध्यापक इसके लिए नोडल रहेंगे। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना है।



ये हैं नियम

- इंस्पायर अवार्ड के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पांच और मिडिल स्कूल से केवल तीन बच्चे ही भाग ले सकते हैं।

- एक स्कूल से अलग-अलग कक्षाओं या फिर एक ही कक्षा के भी ये सभी बच्चे अवार्ड प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

- प्रदेश स्तर पर चयनित बच्चे को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वह नए मॉडल बनाने आदि के लिए कर सकेगा।



इंस्पायर योजना में सभी राजकीय व निजी स्कूल 15 सितंबर तक पंजीकरण करेंगे। इस बार सभी स्कूलों का स्कीम में भाग लेना अनिवार्य है। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। इसके बाद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए सभी बीईओ के माध्यम से स्कूल प्रबंधकों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed