फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Being repeatedly misled by assurances: PGI employee

आश्वासन देकर बार-बार किया जा रहा गुमराह : पीजीआई कर्मचारी

Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Being repeatedly misled by assurances: PGI employee
करनाल। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग के साथ रोहतक पीजीआई कर्मचारी जिला सचिवालय के सामने हड़ताल पर डटे हैं। उनका कहना है कि सत्ताधारी नेताओं और प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन देकर गुमराह करने का काम किया है। एचकेआरएन से जोड़े जाने की मांग को कर्मचारी प्रमुख तौर पर उठा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वें अपना हक मांग रहे हैं। कर्मचारियों को ना तो समय पर वेतन मिल रहा है और ना ही लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी की गई। कर्मचारियों ने राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन भी सौंपे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमित कैशियर, सचिन, बलजीत, अशोक, सुरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed