फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Been abducted child maltreatment

बच्ची को अगवा कर किया दुराचार

Wed, 28 May 2014 12:01 AM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 28 May 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक गांव में कार चालक द्वारा गांव के स्कूल से घर पैदल आते समय
विज्ञापन
चौथी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई।

बच्ची को डाक्टरों ने घरौंडा से करनाल रेफर कर दिया। छात्रा के अपहरण होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी राजकुमार, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह व सीआईए पुलिस गांव में पहुंची और मामले की गहनता से जांच करते हुए चारोें ओर नाकेबंदी कर दी।

पुलिस ने लगभग दो घंटे के बाद छात्रा को मूनक मोड़ के पास से बरामद कर लिया। इस दौरान बच्ची सहमी हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा सहेलियों के साथ घर पैदल आ रही थी। रास्ते में एक कार चालक ने उनके पास गाड़ी रोकी और अपने देश का नाम पूछा।

छात्रा ने कार चालक को देश का नाम भारत बताया तो उसने छात्राओं को घर छोड़ने के लिए कार में बैठा कर रफूचक्कर हो गया। छात्राओं ने घर आकर देखा तो एक छात्रा घर पर नहीं थी। छात्राओं ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। छात्राओं की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अपहरण का पता लगते ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर तुरंत डीएसपी राजकुमार, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

 पुलिस ने छात्रा के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी राज कुमार ने बताया कि अपहरण कर छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। वाहन चालक अभी तक फरार है। पुलिस ने वाहन चालक को काबू करने के लिए चारों ओर नाकेबंदी की। छात्रा के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed