फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Becoming environmental watchdogs, the city's institutions are increasing greenery

Karnal News: पर्यावरण प्रहरी बन शहर की संस्थाएं बढ़ा रहीं हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Becoming environmental watchdogs, the city's institutions are increasing greenery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं जो पर्यावरण हितैषी बनकर वातावरण में सुधार कर रही हैं। मानव केयर संस्था की ओर से 2010 से शहर में पौधरोपण किया जा रहा है।
संस्था के सदस्य पिछले 15 वर्षों में शहर के मुख्य क्षेत्रों सेक्टर 13, 14, नरसी विलेज रोड, सेक्टर-32, निर्मल कुटिया के सामने पुराना बस स्टैंड के पीछे वाले रोड व शैक्षणिक संस्थानों के सामने हर साल पौध रोपण करते हैं। संस्था के संस्थापक संजय गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था न सिर्फ पौधरोपण करती है बल्कि उसके पेड़ के रूप में विकसित होने तक उसकी देखभाल भी करती है। यह संस्था अब तक 10 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी है। संस्था के सक्रिय सदस्यों में योगिता अरोड़ा, जेबी वर्मा, मुकेश गर्ग, विकास अत्रेजा, जगदीश जैन मुख्य रूप से सहयोग करते हैं। वहीं शहर में सत्या फाउंडेशन के नाम से एक संस्था ऐसी भी है जो पिछले चार साल से हर वर्ष शहर में 1100 पौधे लगाती है। यह संस्था 2012 से पर्यावरण हितैषी के रूप में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

संस्था का दूसरा मुख्य कार्य पेड़ को अनावश्यक पोस्टर व कील के बंधन से मुक्त कराना है। संस्था के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में पेड़ को पोस्टर व कील निकालकर नया जीवन दे चुकी हैं। वहीं संस्था के सदस्य ट्री गार्ड में पनप चुके पौधे को मुक्त करके उस गार्ड को नई पौध पर लगाने का भी कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों को संस्था के सदस्य निजी कोष से करते हैं। इसमें सरकार को किसी भी प्रकार से आर्थिक सहयोग नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed