फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Beaten when I parked my scooter outside my house

Karnal News: घर के बाहर स्कूटी खड़ी की तो पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Beaten when I parked my scooter outside my house
करनाल। घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने पर एक महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी। गुल्लपुर निवासी पूजा ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि वह एलआईसी कॉलोनी शक्तिपुरम में ढ़ाई वर्ष से किराए पर रह रही है। उसके पति सुखबीर सिंह कैनरा बैंक जिला जींद में तैनात हैं। उसकी पांच वर्षीय बेटी ओस्टिम बीमारी से ग्रसित है। उसे बेटी को लेकर बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वह स्कूटी को मकान के बाहर खड़ी करती है तो मकान के सामने पड़ोसी महिला सरोज उससे झगड़ा करती है। 26 मार्च को जब वह बेटी की थैरेपी से वापस लाई तो बाहर स्कूटी खड़ी कर दी। उसी समय पड़ोस में रहने वाली सरोज ने उसके साथ गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ चार-पांच बार ऐसी हरकत की चुकी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed