फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Beat standards for sanitation inspectors fixed

Karnal News: सफाई दरोगाओं के बीट मानक तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Beat standards for sanitation inspectors fixed
130....बैठक को संबो​धित करती नगर निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा। सूचना ​विभाग
फोटो: 130
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाले होंगे सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए निगम ने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुक्त ने सफाई दरोगाओं के बीट मानक तय कर दिए हैं। इनके आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। संबंधित जोन इंचार्ज रोजाना बीट का दौरा करेंगे। बीच-बीच में उच्च अधिकारी भी बीट का औचक निरीक्षण करेंगे। इनके आधार पर ही मासिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जो बीट सर्वश्रेष्ठ रहेगी उसके दरोगा को सम्मानित किया जाएगा और जो बीट सबसे पीछे रहेगी उसके दरोगा पर कार्रवाई होगी। ये निर्देश वीरवार को निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सफाई दरोगाओं के साथ बैठक कर जारी किए हैं।


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत शहर की सभी बीट में स्वच्छता अभियान, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करना, जन जागरूकता गतिविधियां तथा सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने बारे जागरूकता फैलाई जाए। स्वच्छता के प्रत्येक कार्य में अधिक से अधिक जन भागीदारी को जोड़ा जाए, ताकि साफ-सफाई प्रत्येक व्यक्ति की आदत बन सके। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को भी निर्देश देते कहा कि स्वच्छता महुआ एप, ई समाधान एप और टोल फ्री नंबर 18001802700 पर सफाई से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त हों उसका 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाए। सफाई निरीक्षक संबंधित क्षेत्र में पूर्ण निगरानी बनाए रखें। अगर कोई व्यक्ति मनाही के बावजूद भी सड़क किनारे या प्लॉट इत्यादि में कचरा गिराता है तो उसका चालान किया जाए।
विज्ञापन

अबकी बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगा सर्वेक्षण
आयुक्त ने कहा कि इस बार का स्वच्छ सर्वेक्षण राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगा। हमें अपने स्वच्छता के ताज को बनाए रखने के साथ-साथ ओर ऊंचे पायदान पर पहुंचना है। इसलिए हमें अभी ओर मेहनत व लग्न के साथ कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक, अतिरिक्त सफाई निरीक्षक, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed