फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Be careful, water of four villages including some urban areas is not fit for drinking

Karnal News: जिले में 20 जगह मिला लारवा, 15 को दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Be careful, water of four villages including some urban areas is not fit for drinking
करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के संदिग्ध 70 लिए गए सैंपलों में से एक भी व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सर्वे में 20 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। ऐसे में अब जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 550 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 5024 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 20 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 15 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ शुक्रवार को 70 संदिग्ध सैंपल में से एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव नहीं पाई गई है। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 550 पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के सात लाख 53 हजार 99 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 7161 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 3920 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं जिले में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed