{"_id":"61689f3ed4fd3a79e1467335","slug":"be-careful-in-downloading-the-new-app-you-can-be-a-victim-of-fraud-karnal-news-knl865354174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: नई एप कम समय में ज्यादा डाउनलोड हुई है तो हो सकती है नकली, ठगी से बचना है तो ऐसे करें सही एप की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: नई एप कम समय में ज्यादा डाउनलोड हुई है तो हो सकती है नकली, ठगी से बचना है तो ऐसे करें सही एप की पहचान
Fri, 15 Oct 2021 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:51 AM IST
सार
आजकल साइबर ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस डिजिटल युग में अधिकतर लोगों के पास इंटरनेट वाले स्मार्टफोन हैं। ऐसे में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हमें अपने मोबाइल फोन का उपयोग बड़ी सावधानी से करना चाहिए ताकि मोबाइल में सेव हमारे निजी डाटा का कोई गलत उपयोग न कर पाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
अक्सर लोग दूसरों की देखा देखी में या फिर मोबाइल पर विज्ञापन देखकर नए एप को मोबाइल फोन में इंस्टाल कर लेते हैं और फिर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। नकली सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप से बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि नकली एप या नकली सॉफ्टवेयर साइबर अपराधियों की ओर से डाटा चोरी करने के लिए भी बनाए जाते हैं। देखने में और कार्य करने में ये असली एप की तरह ही लगते हैं, जिनमें केवल नाममात्र सा अंतर होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई नई एप कम समय में ज्यादा लोगों ने डाउनलोड की है तो यह नकली एप होने का संकेत हो सकता है। एप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले उसके जारी होने की तारीख भी जांचें। एप की पूरी पड़ताल के बाद ही उसे डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें: अंबाला: पाक खुफिया एजेंसियों ने भारतीय मोबाइल नंबर से लिंक की थी फेसबुक प्रोफाइल, पाकिस्तानी महिला एजेंट का था अकांउट
विज्ञापन
नकली एप या सॉफ्टवेयर की ऐसे करें पहचान और बचाव

- एप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले उसके निर्माता के बारे में गूगल पर शोध जरूर करें।
- नकली एप या सॉफ्टवेयर निर्माता नकली एप को असली एप के जैसा दिखने वाला बनाते हैं। इसीलिए उसे डाउनलोड करने से पहले प्रत्येक अक्षर को ध्यान से पढे़ं, इसमें फेरबदल हो सकता है।
- नकली एप मोबाइल के डाटा संबंधी ज्यादा अनुमति मांगते हैं, जबकि वास्तव में इसकी जरूरत नहीं होती है।
- डिवाइस में सॉफ्टवेयर अपडेट केवल अपनी डिवाइस की सेटिंग से ही करें। वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म या एप से डिवाइस को अपडेट न करें व वायरस से सुरक्षित रखने के लिए एंटी वायरस इंस्टाल करके रखें।
- ई-मेल, पॉप अप, इंस्टेंट मैसेज या सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सॉफ्टवेयर या एप के लिंक या विज्ञापनों पर क्लिक न करें।
- विश्वसनीय माध्यमों से फाइलें, एप, सॉफ्टवेयर और प्लग इन डाउनलोड करें।