{"_id":"a39c303446c922b34a96f0bc356bdf96","slug":"bdpo-attempted-attack-by-sand-mafia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत माफिया ने किया बीडीपीओ पर हमले का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत माफिया ने किया बीडीपीओ पर हमले का प्रयास
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत माफिया पर शिकंजा कसने के लिए डीसी की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
बीडीपीओ के काफिले को रोककर हमले का प्रयास किया गया। पुलिस का सायरन सुनकर
हमलावर भाग खड़े हुए।
इस दौरान पुलिस की सहायता से एक ट्रैक्टर चालक को दबोचा है और पांच रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिलबाग सिंह हुड्डा के नेतृत्व में रेत खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से उन्हें पकड़ने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है। बीडपीओ को सूचना मिली थी कि रेत माफिया रेत की ट्रालियां भरकर लेकर जाएंगे।
गांव मखाला के समीप एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक को काबू कर इंद्री की ओर ला रहे थे जैसे ही आवर्धन नहर पुल पर पहुंचे तो चार बाइक सवारों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ा दी और रेत को छुड़ाने के लिए धमकियां देनी शुरू कर दी और बीडीपीओ सहित टीम पर हमले का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर हमलावर फरार हो गए।
बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने बताया कि टीम के सदस्यों की सूचना मिली थी कि रेत तस्कर गढ़ीबीरबल क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रहे हैं। उन्होंने बुधवार रात एक बजे मौके पर जाकर ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। उनकी टीम में इंचार्ज बलकार सिंह पूनिया, प्रदीप सचिव, विक्रम, पविंद्र राणा, कुलदीप जेई व सतपाल शामिल हैं।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर रेत खनन माफिया भाग निकले। कलरा निवासी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने गांव चंद्राव व चौगांवा क्षेत्र से रेत से भरी पांच ट्रालियां बरामद की हैं। रेत तस्कर ट्रैक्टरों को मौके से लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पांच ट्रालियों को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।