{"_id":"65c00f8def315c88b8041ffc","slug":"batteries-worth-rs-411-lakh-stolen-from-tower-karnal-news-c-18-knl1008-319276-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टावर से 4.11 लाख रुपये की बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टावर से 4.11 लाख रुपये की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
- लोगों ने नेटवर्क न मिलने की कंपनी को सूचना दी तो चोरी का पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शुगर मिल के पास पृथ्वी विहार में लगे एक कंपनी के टावर से देर रात चोरों ने 4.11 लाख रुपये की पांच बड़ी बैटरियां चोरी कर ली। जब टावर से क्षेत्र के लोगों को रेंज प्राप्त नहीं हुई तो उन्होंने कंपनी को सूचना दी। जिसके बाद कंपनी ने टेक्नीशियन को भेजकर टावर चेक करने को कहा। जब टेक्नीशियन टावर पर पहुंचा तो वहां से पांच बैटरियां चोरी हो चुकी थी।
अलेवा गांव निवासी विकास कुमार ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिलायंस जिओ में टेक्नीशियन के पद पर काम करता है। उनकी कंपनी का एक टावर शुगर मिल के पास पृथ्वी विहार में लगा हुआ है। तीन फरवरी को करीब साढ़े नौ बजे एनओसी से फोन आया कि साइट का नेटवर्क वंचित हो गया है। उसने तुरंत अपने अधिकारी को सूचना दी और साइट पर जाकर चेक किया तो पाया कि उनकी साइट से ओडीसी के ताले टूटे हैं और वहां से पांच बड़ी बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। जिनकी कीमत चार लाख 11 हजार 20 रुपये थी। उसने तुरंत अपने अधिकारियों व डायल-112 को फोन कर चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने टेक्नीशियन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।