फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Basmasti price reaches at record level

तरावड़ी मंडी में 5,840 रुपये प्रति क्विंटल बिका बासमती

Fri, 08 Nov 2013 04:42 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 08 Nov 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
Basmasti price reaches at record level
तरावड़ी अनाज मंडी में वीरवार को बासमती धान 5,840 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। बुधवार को मुकाबले वीरवार को इसकी कीमत में 70 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया।
विज्ञापन


बासमती की कीमतों लगातार बढ़ोतरी से अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिन में इसकी कीमत छह हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर जाएगी।

इसी तरह पूसा-1121 के दामों में बुधवार के मुकाबले चालीस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई और यह 4,178 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। दोनों ही किस्मों के भावों में लगातार आ रही तेजी से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई। वीरवार को सुभाष चंद बल्ला को उनकी फसल का सबसे ज्यादा दाम मिला।
विज्ञापन


5,840 रुपये प्रति एकड़ भाव मिलने के बाद वे खुशी से उछल पड़े। वहीं, दामों में आए उछाल के बाद जिले के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह ने बताया कि जिस तरह आए दिन बासमती के दामों में तेजी आ रही है, उसे देखकर वह स्वयं अचंभित है। उन्होंने कहा कि मार्केट को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बासमती के दाम कहां जाकर रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइस मिलर्स की टैक्स में छूट देने की मांग
जहां एक ओर बासमती धान के दाम बढ़ने से किसानों के चेहरों पर रौनक है, वहीं, राइस मिलर्स के चेहरे उतर गए हैं। उन्होंने बासमती और 1121 धान पर लगने वाले टैक्स को आधा करने की मांग शुरू कर दी है। इस संबंध में राइस मिलर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल का कहना है कि इन बासमती के दाम पिछले साल के मुकाबले दो गुणा हो गए हैं। इसलिए दो प्रतिशत मार्केट फीस और दो प्रतिशत एचआरडीएफ टैक्स को सरकार को आधा करना चाहिए। इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा। एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि पड़ोसी राज्य पंजाब में मार्केट फीस और दूसरे टैक्स पूरी तरह माफ है।


घरेलू वस्तुओं पर प्रभाव पड़ने के आसार
बासमती के दामाें में एकाएक हुए इजाफे से घरेलू वस्तुओं की मार्केट में तेजी के आसार बनते जा रहे है, क्योंकि पिछले लंबे समय किसान के पास पैसा नहीं था और मंदी का दौर चल रहा था।

बासमती और 1121 के दामों में हुए इजाफे को देखते हुए बाजार में घरेलू सामान बेचने वाले दुकानदारों ने भी अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed