फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Basic facilities increasing with population

Karnal News: जनसंख्या के साथ बढ़ रहीं मूलभूत सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities increasing with population
विश्व जनसंख्या दिवस
विज्ञापन

- जिले के 99 फीसदी लोगों के घरों में बिजली और पेयजल की पर्याप्त सुविधाएं, दूसरे जिलों से इलाज कराने आते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत होती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार जिले में जनसंख्या के साथ-साथ स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ रही हैं। जिले के 99 फीसदी लोगों के घरों में बिजली व पर्याप्त पेयजल पहुंच रहा है।
जिले का क्षेत्रफल 2520 वर्ग किलोमीटर है। जिसमें नौ खंड, सात नगर पालिका व निगम, 435 गांव हैं। वहीं 16 लाख 37 हजार 921 के करीब जनसंख्या है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में एक मेडिकल कॉलेज, एक नागरिक अस्पताल, दो उप-मंडल नागरिक अस्पताल सहित नौ सीएचसी व 24 पीएचसी स्थापित हैं। जहां पर प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, दवाएं पर्याप्त मात्रा में यहां पर आने वाले मरीजों को मिल रही हैं।
विज्ञापन

वैध व अवैध कॉलोनियों की बात करें तो जिले में 105 कॉलोनियां अनियमित हैं। जिला नगर योजना विभाग ने इन अवैध कॉलोनियों को चिन्हित तो किया गया है लेकिन पिछले पांच सालों में नगर निगम करनाल की एक भी अवैध कॉलोनी नियमित नहीं किया गया है। हालांकि जिले की आठ कॉलोनियों को लोकसभा चुनाव से कुछ पहले ही नियमित किया गया था, लेकिन बाद में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, जिससे न तो उनका सर्वे शुरू हो सका और न ही उन कॉलोनियों में विकास शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम के जिला नगर योजनाकार की रिपोर्ट के मुताबिक 101 कॉलोनियों का डाटा मिला है, इसमें 41 कॉलोनियां ऐसी हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर नियमित करने के लिए स्वीकृति मिली है। 14 कॉलोनियां अभी नियमितीकरण की स्वीकृति के इंतजार में हैं। चार कॉलोनियों का निरीक्षण करके उन्हें नगर निगम को अग्रिम कार्रवाई के लिए वापस किया गया है।

बस व ट्रेन की सुविधा
जिले में परिवहन के मामले में बस व ट्रेन की सुविधा मिल रही है। जिले में ट्रेनों की स्थिति देखें तो करनाल रेलवे स्टेशन पर 30 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट सहित शताब्दी ट्रेनों का ठहराव है। वहीं रोडवेज के बेड़े में 160 बसें शामिल हैं। इनमें 10 एसी, 20 मिनी व पिंक बसें शामिल हैं। यहां से हिमाचल, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली व चंडीगढ़ तक की सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।


जिले की स्थिति एक नजर में
सुविधा फीसदी में
बिजली वाले घरों में रहने वाली जनसंख्या 99.2
बेहतर पेयजल स्रोत वाले घर 99.9
गैस सिलिंडर वाले घर 74.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed