फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bashes and thirty six injured in accidents

हुड़दंग और हादसों में छत्तीस घायल

Tue, 18 Mar 2014 11:48 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 18 Mar 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए लड़ाई झगड़ों में 27 लोग
विज्ञापन
और विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग जख्मी हो गए।

गांव रूकनपुर में हुए झगडे़ में सात लोग जख्मी हुए तो गांव पधाना के चार लोगों को चोट आई। शहर के मीराघाटी क्षेत्र निवासी एक दंपति भी घायल हो गया। दोपहर से लेकर देर रात तक घायलों के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस हुड़दंग करने के आरोप में मात्र 16 लोगों को ही गिरफ्तार कर सकी।
सोमवार को होली खेलने के दौरान शहर में युवकों ने जमकर धमाल मचाया।

कोई कायदे कानून की परवाह नहीं की गई। पुलिस के सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद होने के दावे खोखले साबित रहे। पूरा दिन जिला में कई स्थानों पर होली के दिन हुए आपसी विवादों में 27 लोग जख्मी हो गए। गांव रूकनपुर में नीरज, विकास, पवन, मुकेश, उषा, राजबीर व कृष्ण समेत सात लोग जख्मी हो गए। गांव पधाना निवासी रवि, मेहरसिंह, रमेश व विशाल को चोट आई। करनाल निवासी राजू, हांसी रोड निवासी रेखा, मीराघाटी निवासी ज्ञानी, सेक्टर 14 निवासी सुशील, न्यू चार चमन निवासी रोकी, बसंत बिहार निवासी राजबीर, मीराघाटी निवासी मनोज और उसकी पत्नी सुनीता, अशोक नगर निवासी नवीन, सेक्टर सात निवासी अमृत, गंाव ब्रास निवासी कुलदीप, गांव कटाबाग निवासी राजेंद्र, गांव सीकरी निवासी डॉ. एसएन शर्मा, गांव भैणी निवासी देसराज व सतीश को होली के दिन हुए झगडे़ में चोट आई। दूसरी ओर होली के हुड़दंग में ही महाराणा प्रताप चौक पर दो बाइक आपस में टकरा जाने से श्याम नगर निवासी राहुल और प्रवीन जख्मी हो गए। इसी क्षेत्र की निवासी रज्जी एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। करनाल निवासी बासू, नागपाल और चंदन भी जख्मी हो गए। फाजिलपुर निवासी कपिल को भी सड़क दुर्घटना में चोट आई। गांव घीड निवासी सुनील भी सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed