{"_id":"678970a31c464dae72052414","slug":"barotas-simran-won-medal-in-handball-karnal-news-c-18-knl1008-561483-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बड़ौता की सिमरन ने हैंडबॉल में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बड़ौता की सिमरन ने हैंडबॉल में जीता पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित हैंडबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बड़ौता की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-17 की 68वीं हरियाणा लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक तेलंगाना में आयोजित हुई। हरियाणा टीम में करनाल से यह इकलौती खिलाड़ी शामिल हुई।
बड़ौता गांव में पहुंचने पर लोगों की ओर से सिमरन का स्वागत किया गया। डीपीई नरेंद्र पूनिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं हरियाणा टीम की ओर से बड़ौता गांव की सिमरन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम पाया है। सिमरन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौता में पढ़ाई करती है।
वह पांच सालों से शर्मिला हैंडबॉल नर्सरी कोच से खेल की बारीकियां सीख रही है। बेटी की जीत पर पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि बेटियों को भी हमें बेटों के समान समझना चाहिए। मौके पर सरपंच सतेंद्र पुनिया, पंच रविंद्र, राजेश, राजपाल कौर, प्रवेश कुमारी, प्रवीन कुमार, सतीश कुमार, कुश्ती कोच ऋषिपाल मौजूद रहे।