{"_id":"679a8ebd08397f4ee00da892","slug":"baragaons-palak-first-in-400-meter-racebaragaons-palak-first-in-400-meter-race-karnal-news-c-18-knl1008-570015-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बड़ागांव की पलक 400 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बड़ागांव की पलक 400 मीटर दौड़ में प्रथम
विज्ञापन
बड़ागांव की पलक 400 मीटर दौड़ में प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 18 पीएम श्री स्कूलों के महिला व पुरुष वर्ग में करीब 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन आठ खेल स्पर्धाओं में 180 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बड़ागांव की पलक प्रथम रही।
चार गुणा 100 मीटर की रिले रेस में जैसमीन, पिंकी, मनीषा व रेनू रही अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में आठ प्रकार की खेल स्पर्धा 100, 200, 400 मीटर दौड़,चार गुणा 100 मीटर की रिले, शॉट पुट, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं हुईं। वीरवार को दूसरे दिन करीब पुरुष वर्ग के करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सह खेल शिक्षा अधिकारी संदीप खत्री ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों की यह प्रतियोगिताएं दो साल से आयोजित की जा रही हैं।
इस बार जिला व राज्य स्तरीय मुकाबले कर्ण स्टेडियम करनाल में होंगे। जिला स्तर पर आयोजित प्रतिभागियों में अव्वल रहे खिलाड़ी 10 व 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन अंडर 14 की 100 मीटर स्पर्धा में कुटेल की माफी प्रथम, बडागांव की कोमल द्वितीय व गोंदर की मनीष तृतीय रही। जिला समग्र शिक्षा विभाग की जिला परियोजना अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय कदम है, इससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।
ऐसे कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका प्रदान करते हैं। इस मौके पर एपीसी डा. सचिन, प्रधानाचार्य बाल राजपूताना अनिल कुमार, डीपीआई राकेश, कोच सतीश मौजूद रहे।