{"_id":"6a909f6699ea9551f5003d22","slug":"bar-council-elections-begin-decision-on-chaudhar-to-be-taken-on-september-11-karnal-news-c-45-1-kur1011-160189-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बार काउंसिल के चुनाव का बजा बिगुल, 11 सितंबर को होगा चौधर का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बार काउंसिल के चुनाव का बजा बिगुल, 11 सितंबर को होगा चौधर का फैसला
Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन में प्रधान पद सहित अन्य पदों के लिए 11 सितंबर चुनाव निर्धारित हुआ है। इस दिन बार में पंजीकृत अधिवक्ता मतदान से अपना प्रधान चुनेंगे। हालांकि अभी चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
इस बार चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी अधिवक्ता विद्यामोहन आश्री को सौंपी गई है। उनके अनुसार बार काउंसिल की ओर से अभी तक जिले से संबंधित चुनावी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। सूची मिलने के बाद चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी होगा। उम्मीद है कि इसी सप्ताह चुनाव का शेड्यूल जारी हो सकता है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की ओर से महिला अधिवक्ताओं की चुनावी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो शेड्यूल जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि आरक्षण के प्रावधान की चर्चा के बाद चुनाव के लिए महिला अधिवक्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और बार परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।