फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bar Association

बार एसोसिएशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
bar Association
बार एसोसिएशन करनाल के चुनाव के लिए सोमवार से विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश चौहान ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं पर युवा महिला अधिवक्ता छवि गुप्ता ने संयुक्त सचिव पद के लिए पर्चा भर दिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई।
विज्ञापन

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश आर्य ने नामांकन किया। सुबह करनाल बार के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में कैलाश चौहान सैकड़ों वकीलों का काफिला लेकर निर्वाचन अधिकारी जगमाल जटान तथा यश चौपड़ा एडवोकेट के पास पहुंचे। कैलाश चौहान ने बताया कि वह नए एडवोकेट के चैंबर के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित हुई थी। इस पर चैंबर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि नए वकीलों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए काम करेंगे। सभी वकीलों को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर संयुक्त सचिव पद के लिए छवि गुप्ता ने नामांकन भरा। उन्होंने बताया कि वह पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वह नए वकीलों के साथ महिला वकीलों के लिए लड़ाई लड़ेंगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह और सात को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। आठ को जांच होगी। नौ दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 17 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करनाल बार में पंजीकृत 1600 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed