Hindi News
›
Haryana
›
Karnal News
›
Bank subsidy candidate gathering finish help PCS machine is helpful:Vicky Tomar
{"_id":"5e9c21c68ebc3e768258c506","slug":"bank-subsidy-candidate-gathering-finish-help-pcs-machine-is-helpfulvicky-tomar82","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से सब्सिड़ी लेने वकों की भीड़ खत्म करने में पीसीएस मशीन हो रही मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से सब्सिड़ी लेने वकों की भीड़ खत्म करने में पीसीएस मशीन हो रही मददगार
फोटो कैप्शन:n पीसीएस मशीन से खाताधारकों को पैसे निकाल कर दे रहे विक्की तोमर
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
जलमाना। कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर जारी लॉकडाउन में लोगों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिये सरकार द्वारा जनधन खाताधारकों के खाते में पांच-पांच सौ रूपये की सब्सिडी भेजी गई है। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी गैस के लिये सब्सिडी की राशि भेजी जा रही है। इन पैसों को खाते से निकालने एवं खाते में राशि आई या नहीं उसे चेक कराने के लिये बैकों एवं पीसीएस में खाताधारकों की चार दिन पहले भारी भीड़ लग रही थी। सबसे ज्यादा असन्ध करनाल मुख्य मार्ग स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में देखी जा रही थी। वहीं जलमाना में संचालित सीएसपी पर भी वही नजारा देखेने को मिला। बैंक के भीतर सोशलडिस्टेंशिंग के पालन को लेकर सीमित संख्या कर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। इसके लिये बैंक एवं सीएसपी के बाहर लोगों की लाइन लगाई जा रही है। लाइन में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़ा हो रहे हैं। लोगों में बैंक के अंदर जाने के लिये आपाधापी की स्थिति बनी रहती है। बैंक के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस गश्त भी कर रही है। वहीं दूसरी ओर विक्की तोमर प्रतिदिन घर गली मोहल्लों में फिनो पेमेंटस बैंक के तहत मशीन से खाता धारकों को पैसे निकाल कर दे रहे है। जिससे बैंको में भीड़ भी कम हो गई है और यह सुविधा घर पर मिलने से लोग सड़कों पर भी नही आ रहे है। इस कार्य के लिए जलमाना सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह भंगु, ब्लॉक समिति सदस्य सतबीर सिंह, नंबरदार मोतीलाल, राम चौहान, अशोक कुमार और सभी समाजसेवियों ने विक्की तोमर के काम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।