फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bank cheating

व्हाट्सएप पर मैसेज भेज एकाउंट किए जा रहे हैं हैक, केबीसी और पीएम मोदी का लेते हैं नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
bank cheating
अगर आपके मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप पर कोई लॉटरी निकलने का मैसेज आए तो उस पर सोच समझकर ही रिवर्ट करना, क्योंकि अगर इस नंबर पर किसी भी तरह का रिवर्ट किया तो आपके बैंक खाते में पड़ी सारी जमा पूंजी भी निकल सकती है। व्हाट्सएप पर मैसेज भेज एकाउंट हैक किए जाने की बात भी सामने आई है। इस संदेश में केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति और पीएम मोदी का नाम लेकर आपकी लॉटरी खुलने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला के संवाददाता के व्हाट्सएप नंबर पर भी 8580985508 नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें 25 लाख रुपये की लाटरी खुलने की बात कही गई। इस संदेश में कितनी सच्चाई थी, इसे जानने के लिए जब इस संदेश भेजने वाले व्हाट्सएप नंबर पर अन्य लैंडलाइन नंबर से बात की गई तो पता चला कि ये व्हाट्सएप नंबर भी किसी का हैक हुआ है, जिससे मैसेज भेजा गया है। फोन पर दूसरी तरफ बात करने वाले व्यक्ति की बात में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

8580985508 नंबर से व्हाट्सएप पर ये आया मैसेज
हेलो नमस्कार सर। सर हम कस्टमर ऑफिसर बात कर रहे हैं मायने मानसिंह डेफिनटली। आपके लिए जानकारी है सर आपका जो यह व्हाट्सएप नंबर है आपके इसी व्हाट्सएप नंबर पर आपको 2500000 का लॉटरी खुली है। केबीसी कौन बनेगा करोड़पति अमिताभ बच्चन और मोदी सरकार, सर इन्होंने 5000 सिम कार्ड के लकी ड्रॉ करवाए हैं। एयरटेल, जियो, वोडाफोन, टेलीनॉर, टाटा डोकोमो जिस पर आपका यह व्हाट्सएप का नंबर है, 2500000 रुपये का विनर है। यह मैंने जो आपको मैसेज भेजा है इस मैसेज में जो नंबर लिखा हुआ है.. सर इस नंबर पर व्हाट्सएप से कॉल करो। यह व्हाट्सएप नंबर है। यह नंबर सरदार हरजीत सिंह बैंक के शेर हैं यह आपको बताएंगे.. आपका 2500000 कैसे आपको मिलेगा? अभी इस नंबर पर व्हाट्सएप से कॉल करो जो मैसेज में नंबर लिखा हुआ है 8720857376... व्हाट्सएप कॉल मी.. 8720857376. व्हाट्सएप से कॉल करो। 8720857376
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी पर नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की फोटो
जिस नंबर से मैसेज आया, उस नंबर पर लगी डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) पर ऑल इंडिया सिम कार्ड व्हाट्सएप इमो लक्की ड्रा आईटीए इंडिया टेलीकॉम्यूनिकेशन लिखा था। इसके साथ ही एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है।
फोन किया तो ये हुई बात
अमर उजाला संवाददाता ने जब संदेश भेजने वाले नंबर 8580985508 पर बात की। तो दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम रोहित और हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला बताया। हालांकि बाद में उसने खुद को हिमाचल प्रदेश के नंगल में रहने की भी बात कही। कथित रोहित के अनुसार, उसके व्हाट्सएप नंबर पर भी यही मैसेज आया था। तो उसने मैसेज में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर कॉल किया, इसके बाद से उसके नंबर पर भी व्हाट्सएप भी बंद हो गया। हालांकि इसकी बात में कितनी सच्चाई है इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
एक दिन पहले आया फेसबुक आईडी हैक ठगी का मामला
करनाल में रविवार को भी फेसबुक आईडी हैक कर ठगी का मामला सामने आया था। जिसमें शातिर ठगों ने एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके रिश्तेदारों को मैसेज भेजे और उनसे 15-15 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ठगों द्वारा मेरा एक्सीडेंट हो गया है, मेरी बेटी बीमार है, मैं अस्पताल में दाखिल हूं मुझे रुपयों की जरूरत है। इस तरह के मैसेज किए जा रहे हैं।
ऐसे मैसेज को सिर्फ इग्नोर करें..
एडवोकेट राजकुमार कनौजिया का कहना है कि इस तरह के मैसेज को इग्नोर करना चाहिए। किसी भी तरह के रिवर्ट से बैंक खाते की पूंजी भी निकल सकती है। क्योंकि मोबाइल नंबर आधार और बैंक खाते से लिंक होता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस तरह के मैसेज में बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड या अन्य ब्योरा मांगे, तो मत दें। व्हाट्सएप पर कॉल करने से भी बचें। क्योंकि इसका रिकॉर्ड नहीं होता। इसलिए इस तरह के मैसेज व्हाट्सएप या फेसबुक पर आते हैं।

इस तरह के मैसेज पूरी तरह से फेक है। टेकभनीकल टीम से कॉल और मोबाइल नंबर की हम भी जांच करेंगे। व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से यदि ऐसा मैसेज आए तो उस पर सोच समझकर ही रिप्लाई करें। अगर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की बात है तो विश्वसनीय सूत्रों से ही फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करें। अन्यथा बैंक खाते से भी छेड़छाड़ हो सकती है। -राजीव कुमार, डीएसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed