फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ban on leave of administrative officers

Karnal News: प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ban on leave of administrative officers
प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश पर रोक
करनाल। उपायुक्त अनीश यादव ने गांवों में भरे पानी की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। सभी फील्ड में रहेंगे। मोबाइल फोन बंद नहीं रहेगा। सभी कानूनगो व पटवारियों भी अपने हलके व गांव में मौजूद रहेंगे। जिला परिषद करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ग्राम सचिवों को गांवों में मौजूद रखेंगे। ग्रामीणों से उपमंडल अधिकारी संपर्क में रहेंगे। सिविल सर्जन करनाल को निर्देश दिए गए हैं कि अलर्ट रहें। स्टॉफ को पीएचसी और सीएचसी में मौजूद रखें। जरूरी दवाएं और अन्य सामान उपलब्ध करा लें।
विज्ञापन


सेना ने लिया जायजा
करनाल। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि गढ़पुर टापू में यमुना के तटबंध की मरम्मत अगले 24 घंटे में कर ली जाएगी। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने गांव गढ़पुर टापू में टूटे तटबंध की स्थिति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मरम्मत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे गढ़पुर टापू में यमुना का तटबंध टूटने की सूचना मिली थी। तटबंध की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया था। तटबंध की मरम्मत का कार्य तेज गति से जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाला मिलिट्री कैंप से आर्मी को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव काफी ज्यादा है, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है, उसकी मैपिंग भी कर ली गई है।
विज्ञापन




सांसद ने लिया बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा
सांसद संजय भाटिया ने मंगलवार को इंद्री क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों का ट्रैक्टर चलाकर दौरा किया। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक सामान को तैयार रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने किसानों को आश्वासन दिया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करेंगे और बाढ़ के कारण उनकी फसलों में हुए नुकसान के बारे में बताएंगे ताकि मुआवजा दिया जाए। पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बाढ़ ग्रस्त गांव में पशुओं के लिए दवाइयां व अन्य उपचार का प्रबंध जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जल भराव की स्थिति का जायजा

असंध। एसडीएम मनदीप कुमार ने बरसात के कारण हुई जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को गांव फफड़ाना, बीएमएल जभाला, ठरी, सालवन, बल्ला, मुनक, पबाना हसनपुर, बाल रांगडान, पाढा, कुरलन, जलमाना व उपलाना का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ बीडीपीओ असंध गुरमालक सिंह, नायब तहसीलदार बल्ला विचित्रानंद व सिंचाई विभाग के एसडीओ नितिन गर्ग भी मौजूद रहे। इस दौरान फफड़ाना के पास हांसी बुटाना नहर का एक किनारा टूटा मिला, जिसकी मरम्मत का निर्देश दिया गया।

आईजी ने लिया शेरगढ़ टापू यमुना पुल का जायजा



कुंजपुरा। करनाल पुलिस रेंज के आईजी सत्येंद्र गुप्ता ने मंगलवार की शाम पांच बजे हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर गांव शेरगढ़ टापू यमुना पुल के हालातों का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुना में पानी के बढ़ते स्तर के दृष्टिगत किए गए पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी बढ़ने की संभावना के मद्देनजर हरियाणा यूपी सीमा पर पुलिस कर्मचारियों की मेन पावर बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें 24 घंटे लगातार यमुना के साथ लगते क्षेत्र में गश्त करते हुए हालातों की निगरानी कर रही है। केंद्रीय जल विभाग के कर्मचारी भी दिन रात निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी भी संभावित खतरे की उन्हें तुरंत सूचना दी जाए ताकि समय रहते स्थिति को संभाला जा सके। इस मौके पर कुंजपुरा थाना प्रभारी तरसेम चंद, पुलिस नाका इंचार्ज सुभाष सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed