फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ban on funeral feast in Sikh society: Ladi

सिख समाज में मृत्यु भोज पर लगे प्रतिबंध : लाडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ban on funeral feast in Sikh society: Ladi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। संगतपुरा गुरुद्वारा में रविवार को समाज सुधार लहर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें कहा गया कि मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरनाम सिंह लाडी डबरी, भूपेंद्र सिंह लाडी सौकड़ा और मेजर सिंह चीका का लोगों ने सरोपा पहनाकर कर स्वागत किया।


गुरनाम सिंह लाडी डबरी ने कहा कि शोक के माहौल में मृत्युभोज कराना अशोभनीय है। हमारे समाज में मृतक भोज एक कुप्रथा के रूप में फैल चुका है। जब मृतक के परिवार के लोग शोकाकुल होते हैं पर उनसे वहां आए हुए लोग आवभगत की अपेक्षा रखते हैं। गरीब परिवारों पर यह भोज करने से आर्थिक बोझ पड़ता है। लाडी ने कहा कि इस बात को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में रख मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। मौके पर अमरजीत लाडी, गुरवंत सिंह, कुलवंत सिंह, मेजर सिंह, डिंपल, गोल्डी, सर्वजीत सिंह बरियार सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed