फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Balloons exploded during the welcome of Vande Bharat in Karnal

Karnal: वंदे भारत के स्वागत के दौरान गुब्बारों में धमाका, एक व्यक्ति का हाथ झुलसा, मचा हड़कंप

Fri, 14 Oct 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 12:32 AM IST
सार

आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का करनाल रेलवे स्टेशन पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्टेशन पर पहले ही तिरंगा और भाजपा का झंडा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Balloons exploded during the welcome of Vande Bharat in Karnal
एक साइड पड़े गुब्बारों का टुकड़े, व्यक्ति का हाथ व एक बच्चे के बाल झूलसे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के दौरान प्लेट फार्म पर गुब्बारे लेकर कई लोग खड़े थे। जिनमें हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जो कि ज्वलनशील है। इस दौरान किसी कार चालक ने बीड़ी जलाई तो माचिस की जलती तीली गुब्बारे से छू गई, जिससे धमाके के साथ सारे गुब्बारे फट गए और धुएं का गुबार बन गया। यहां खड़े एक व्यक्ति का हाथ व एक बच्चे के बाल मामूली रूप से झुलस गए। जिससे हड़कंप मच गया। यदि आग बढ़ती तो हादसा हो सकता था। जीआरपी ने बीड़ी जलाने वाले व्यक्ति को पकड़ा लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन का किया भव्य स्वागत, तिरंगा लेकर पहुंचे शहरवासी
आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का करनाल रेलवे स्टेशन पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्टेशन पर पहले ही तिरंगा और भाजपा का झंडा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे। ट्रेन में यात्रा कर रहे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और अन्य भाजपा के सांसद, विधायकों ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन


इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त अनीश यादव, मेयर रेणू बाला गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। ट्रेन सिर्फ चार मिनट रुकी। दोपहर बाद 1.50 बजे ट्रेन का समय निर्धारित थी लेकिन 3 बजकर 23 मिनट पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। ऊना से नई दिल्ली तक जाने वाली इस ट्रेन का आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित हरियाणा के विभिन्न स्टेशनों पर होती हुए ट्रेन करनाल पहुंची।

स्वागत करने वालों में जिला रेड क्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी आदि शामिल रहे। नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन से भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने पर विधायक धर्मपाल गोंदर ने स्वागत किया।


घंटों किया इंतजार, बिना रुके चल दी
घरौंडा। कई घंटे से सामाजिक-राजनीतिक लोग वंदे भारत ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन बगैर रुके चली गई। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज से रेलगाड़ी का अभिनंदन किया। घरौंडा स्टेशन पर एसडीएम प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य लोग स्वागत करने घंटों से राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए खड़े थे। रेलगाड़ी दोपहर बाद लगभग तीन बजकर 40 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची। लेकिन सीधे निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed