फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Balla and Padha ponds will be beautified

Karnal News: बल्ला और पाढ़ा के तालाबों का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Balla and Padha ponds will be beautified
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में तालाबों का सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। बल्ला और पाढा के तालाबों की खुदाई के बाद पटरियों पर पेड़ पौधे लगाकर पटरी के साथ साथ हरित पट्टी बनायी गई है। तालाब प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा ने गांव के तालाब पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।


उपाध्यक्ष ने कहा कि सालवन और राहड़ा में भी काम पोपड़ा की तरह तेज गति से चल रहा है। उन्होंने पंचायती राज के अभियंता से पोपड़ा की पहाड़ी वाले तालाब और बड़ा बीर तालाब में कामकाज की प्रगति की भी रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि काम बरसात शुरू होने से पहले संपन्न करना आवश्यक है। तलाबों के विकास के काम करते समय वे प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई ड्राइंग के अनुसार ही काम करें। यदि कही संशोधन की आवश्यकता महसूस होती है तो उसकी इजाजत प्राधिकरण से लेना आवश्यक है। अधिकारी अपनी मर्जी से ड्राइंग में छेड़छाड़ न करें और काम की प्रगति को लगातार समयबद्ध ढंग से संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते रहे। सरपंच राहुल को निर्देश दिए कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम वासी पहाड़ी वाले तालाब पर यज्ञ का करेंगे और ध्वजारोहण भी वही पर हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed