फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baldi's talent in drama, Chidaav's Riya dominated in dance

Karnal News: नाटक में बलड़ी के होनहार, नृत्य में चिड़ाव की रिया छाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Baldi's talent in drama, Chidaav's Riya dominated in dance
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी छह खंडों के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। लड़के और लड़कियों ने 10 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नाटक में बलड़ी के राजकीय स्कूल के लड़के और लड़कियों की टीम ने बाजी मारी। वहीं एकल नृत्य में चिड़ाव की रिया और पीएमश्री स्कूल इंद्री के नीरज प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समग्र शिक्षा की एपीसी एवं नोडल अधिकारी अंजू ने की। जबकि मुख्यातिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा पहुंचीं। नोडल अधिकारी एपीसी अंजू ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन, नाटक समूह, नृत्य, सोलो गायन, समूह गायन में जिन विद्यार्थियों ने ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हीं विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। विजेता टीमें अब प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन


डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। उन्हें भारतीय एवं हरियाणवी संस्कृति के बारे में पता चलता है। मंच संचालन ईशा चौधरी ने किया। निर्णायक की भूमिका सुशीला शर्मा, कर्मजीत कौर, उर्मिला, पूजा, प्रीति, नीटू, रीति ने निभाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुरेश कुमार, दलीप सिंह, मंजीत सिंह, विनोद कुमार, रिंकल, नीति, उषा, मीना, अंजू जैन, स्वाति, सुशील आर्य, पूनम और डिंपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
वर्ग : लड़के
- दृश्य कला : सेक्टर-13 के उच्च विद्यालय के अभिषेक प्रथम।

- समूह गायन : इंद्री के राजकीय स्कूल की टीम प्रथम।

- सोलो गायन : इंद्री का अमनदीप प्रथम।

- नाटक : हाई स्कूल बलड़ी की टीम प्रथम।

- एकल नृत्य : पीएमश्री स्कूल इंद्री के नीरज प्रथम।

--

वर्ग : लड़कियां

- दृश्य कला : मॉडल टाउन स्कूल की दीक्षा प्रथम।

- सोलो गायन : चिड़ाव स्कूल की दीक्षिता प्रथम।

- नाटक : हाई स्कूल बलड़ी की टीम प्रथम।

- एकल नृत्य : चिड़ाव स्कूल की रिया प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed