फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Badra rains heavily, heavy rain expected from today

Karnal News: झमाझम बरसे बदरा, आज से तेज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Badra rains heavily, heavy rain expected from today
मौसम 25 अगस्त तक रहेगा परिवर्तनशील, बारिश से गन्ने और धान की फसल को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम 25 अगस्त तक लगातार परिवर्तनशील रहेगा। सोमवार को कुछ देर झमाझम बारिश हुई। मंगलवार से तेज बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट की भी संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
सोमवार को धूप निकली लेकिन दोपहर को शहरी क्षेत्र में हल्की लेकिन मूनक आदि क्षेत्र में कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात्रिकालीन तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है। इस बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ बताया जा रहा है। जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है, हालांकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम 25 अगस्त तक लगातार परिवर्तनशील बना रह सकता है। जिससे आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की भी संभावना है। बुधवार को भी बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तरी जिलों में बारिश के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर जाने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य के अन्य जिलों में दो तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि उत्तरी जिलों में कही कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, हवा में नमी भी कम हो रही है। हालांकि बारिश की छुटपुट गतिविधियां हो सकती हैं। हवा में भी दबाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed