{"_id":"1c083bb0653b79cfaac39fab582827eb","slug":"badminton-competion-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-12 के फाइनल में पहुंचा कॉन्वेंट स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-12 के फाइनल में पहुंचा कॉन्वेंट स्कूल
करनाल
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहोदय स्कूल कांप्लेेक्स की ओर से वीरवार को ओपीएस विद्या मंदिर की बैडमिंटन अकादमी में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता केे दौरान करीब 80 मैच खेले जाएंगे। वहीं, पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सेंट कॉन्वेंट स्कूल की टीमों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर 12, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के मुकाबले खेले जा रहे है। वीरवार को प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-12 और 14 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियाें के बीच 20 मैच खेले गए। लड़के और लड़कियों के अंडर-12 में सेक्टर-13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर और कॉन्वेंट स्कूल की टीम फाइनल मैच में पहुंची है। जबकि लड़कों के 14 आयु वर्ग में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, कॉन्वेंट व ओपीएस पब्लिक स्कूल की टीमें अपने अपने पुल में मैच जीत चुकी हैं।
लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल व कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला ओपीएस विद्या मंदिर व आदर्श पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिससे ओपीएस विद्या मंदिर की टीम ने जीत लिया। दूसरा मुकाबला प्रताप पब्लिक स्कूल व विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी के बीच खेला गया, जिस पर प्रताप स्कूल की टीम ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
वहीं, तीसरा मुकाबला कॉन्वेंट स्कूल और एनएमएन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। इससे पहले, प्रतियोगिता का शुभारंभ ओपीएस विद्या मंदिर के निदेशक अविनाश बंसल ने किया। बतौर मुख्यातिथि रहे बंसल ने छात्र खिलाड़ियों को बताया कि बैडमिंटन जैसे खेल के माध्यम से अपने शरीर को दृढ़ बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिता ओपीएस विद्या मंदिर की बैडमिंटन अकादमी के कोच सुनील व दस रेफरी के सहयोग से कराई जा रही है। सुनील ने बताया कि अंडर-12 और 14 वर्ग के खिलाड़ियाें का फाइनल मैच शुक्रवार को कराया जाएगा, जबकि अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले भी शुक्रवार शुरू हाेंगे।