{"_id":"6165eee78ebc3e9fbc7ab24f","slug":"baby-girl-dies-after-delivery-jammed-karnal-news-knl863214156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद हांसी रोड पर जाम लगा रहे परिजनों से को हाथ जोडकर मनाते पुलिसकर्मी।
करनाल। नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को हंगामा कर रोड जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि निजी श्री रामेश्वरम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची ने दम तोड़ा है। हंगामे के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से जाम खोलने के लिए आग्रह किया। उधर, बच्ची का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब घंटे भर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन माने और तब जाम खत्म हुआ। उधर, आरोपी डॉक्टर फरार हो गए हैं और पुलिस ने अस्पताल के शटर को बंद कर दिया। हकीकत नगर निवासी संजीव ने बताया कि उसके भाई राजीव की पत्नी सीमा का इलाज हांसी रोड स्थित श्री रामेश्वरम अस्पताल में छह महीने से चल रहा था। सोमवार रात 8 बजे उन्होंने सीमा को अस्पताल में दाखिल कराया। रात करीब 12 बजे ऑपरेशन से बच्ची हुई। इस दौरान डॉक्टर ने 12 हजार रुपये जमा करा लिए।
बाद में बच्ची की तबीयत खराब बताकर उसे उत्तम अस्पताल ले गए। वहां पर सात हजार रुपये जमा कराने को कहा गया लेकिन उनके पास रुपये नहीं थे तो वे उसे लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज आए। वहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची की हालत सीरियस है। उन्होंने बच्ची को रेफर कर दिया। जब वे बच्ची को उठाकर चलने लगे तो बच्ची के कान से खून बहता दिखा। डाक्टर से पूछा तो उसने बताया कि कान पर कट लगा था। इसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि घर में दस साल बाद सीमा की गोद भरी थी लेकिन रामेश्वरम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से वह उजड़ गई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन आरोपी अस्पताल के डाक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद नाराज परिजनों नेे शाम को अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सदर बाजार चौकी प्रभारी लखबीर ने परिजनों को मनाने का जतन किया पर असफल रहे। इसके बाद डीएसपी अभिलक्ष जोशी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क पर दिया धरना समाप्त कर दिया। उधर, महिला को दूसरे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्ची का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद व सीएमओ को इस मामले के बारे में टीम का गठन कर जांच कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -लखबीर सिंह, सदर बाजार चौकी प्रभारी।
...................