फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baban - GT Road 6.98 million for road construction

बाबैन-जीटी रोड सड़क निर्माण के लिए 6.98 करोड़

Fri, 14 Feb 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Feb 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baban - GT Road 6.98 million for road construction
बाबैन-जीटी रोड के बीच साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। इस सड़क की लेयरिंग के लिए सरकार ने 6.98 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की संभावना है।
विज्ञापन


निशांत बरनवाल ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के एक साल के प्रयास के बाद बाबैन को जीटी रोड से जोड़ने वाली सड़क के लिए यह राशि उपलब्ध कराई जा सकी है।

उन्होंने कहा कि लाडवा-शाहाबाद, शाहाबाद-ठोल, पबनावा-थर्ड गेट, पिपली-थर्ड गेट, पिपली-यमुनानगर समेत कई सड़कों का निर्माण कराने के साथ-साथ सांसद जिंदल ने बाबैन-जीटी रोड को जोड़ने वाली 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए भी सरकार से पैरवी की।
विज्ञापन


जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति (डीवीएमसी) की बैठक में भी उन्होंने इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए तीन बार निर्देश दिए थे। करीब एक साल तक लगातार प्रयास के बाद 6.98 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि से सड़क की लेयरिंग होगी ताकि यह गड्ढा मुक्त और सुगम हो सके। अभी यह सड़क जर्जर हालत में है और इस पर काफी गड्ढे बन गए हैं।

इस सड़क के निर्माण के लिए सांसद जिंदल के सामने समय-समय पर आवाज उठाने वालों में अमित ईशरगढ़, पवन शर्मा कोलापुर, अनिल मिरचहेड़ी, जसमेर कसीथल, श्याम सिंह रामपुरा, कुलदीप रामपुरा, लाभसिंह भगवानपुर, उत्तर शर्मा, संजीव बिंट, जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, हरिकेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, लाभसिंह घिसरपड़ी, सोमनाथ संघोर, महेंद्र सिंह रंगा, नरेश मंगौली, बलवंत सिंह, बबली सेठ, लज्जाराम बीड़ मंगोली प्रमुख हैं।


लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़कें-1) के कार्यकारी अभियंता केके नैन ने माना कि बाबैन-जीटी रोड संपर्क सड़क के लिए टेंडर एक सप्ताह में होने की संभावना है। इसे जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed