{"_id":"68e8157d11790ba6d90acb71","slug":"baba-sahibs-statue-was-vandalized-karnal-news-c-18-knl1008-755856-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाबा साहिब की प्रतिमा को किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाबा साहिब की प्रतिमा को किया खंडित
Fri, 10 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांव जड़ौली में बुधवार रात करीब एक बजे किसी ने बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे गांव के लोगों में रोष फैल गया। इसे लेकर वीरवार को सुबह ग्रामीणों ने हंगामा भी किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच प्रतिनिधि अशोक, विवेक और अन्यों ने बताया कि करीब सात माह पहले गांव में मूर्ति स्थापित की गई थी। उस समय भी गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया था और झगड़ा भी हुआ था। इसे लेकर मामला अभी अदालत में चल रहा है। अब प्रतिमा को खंडित किया गया है। यह गलत है। पंचायत व ग्रामीण इस कृत्य की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुष सभी के साझे होते हैं, उन्हें आदर देना चाहिए।