{"_id":"5ee7ddd28ebc3e430f3f7452","slug":"baba-did-not-go-to-village-ration-was-raised-in-his-name-karnal-news-knl34169975","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा गांव गये नहीं उनके नाम का उठ गया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गांव गये नहीं उनके नाम का उठ गया राशन
विज्ञापन
कस्बे में डिपो होल्डर की ओर से गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब गांव के कुछ और ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर डिपो होल्डर पर राशन हड़पने का आरोप लगाया है और जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में बाबा अवधेश गिरी के राशन कार्ड से भी डिपो होल्डर ने राशन उठाया है, जबकि महंत कभी डेरे से निकलकर गांव में गये ही नहीं।
जयसिंहपुर गांव के डेरा पंचमुखी के महंत अवधेश गिरी के राशन कार्ड ओपीएच संख्या 066000896161 से 14 अप्रैल को 10 किलो आटा निकाला गया, जबकि 30 अप्रैल को डिपो होल्डर द्वारा 10 किलो गेहूं के साथ एक किलो चने की दाल भी निकाली गई है। जिसमें अवधेश गिरी के अलावा योगेंद्र गिरी का राशन भी शामिल है, जोकि डेरे पर भी नहीं रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मनोहरी और उनके बेटे राजेश की मौत हो चुकी है। दोनों माता और पुत्र एक ही राशन कार्ड संख्या ओपीएच श्रेणी संख्या 066000896293 में दर्ज है। दोनों की मौत होने के बाद भी डिपो होल्डर ने मार्च माह में राशन कार्ड से एक किलो चीनी, 35 किलो आटा, दो लीटर सरसों का तेल निकाला है। इसी तरह अप्रैल माह में होल्डर ने एक किलो चीनी, 35 किलो आटा और दो लीटर सरसों तेल निकाला गया है। ग्रामीणों ने अब डीएफएससी के साथ एसडीएम असंध, डीसी, विभाग के डायरेक्टर को शिकायत दी है। साथ ही मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
टीम का गठन कर कराई जाएगी जांच
गांव जयसिंहपुर के डिपो होल्डर रामकुमार की शिकायत आई है कि डिपो होल्डर ने मृतकों का राशन निकाला है। इस बारे में जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा, जोकि गांव में जाकर जांच करेगी। अगर आरोप सत्य पाए गए तो डिपो होल्डर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, इंचार्ज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग करनाल